फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गिरफ्तार IAS सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

विज्ञापन
1 of 5
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह व उसके निजी सहायक को सीबीआई ने पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। दिल्ली सरकार के एससी-एसटी विभाग में प्रमुख सचिव पद पर तैनात रहे संजय को सीबीआई ने सुरक्षाकर्मी सप्लाई करने वाली कंपनी के अधिकारी से 2.20 लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

तस्वीरें: गिरफ्तार IAS सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

2 of 5
पटियाला हाउस अदालत की विशेष सीबीआई जज अंजू बजाज चांदना ने संजय प्रताप सिंह व उसके निजी सचिव रमेश कुमार से पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: गिरफ्तार IAS सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

3 of 5
सीबीआई ने इस मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ करने के लिए दस दिन का रिमांड मांगा था। सीबीआई ने रिमांड मांगते हुए कहा कि उनसे अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करनी है। इसके अलावा संजय के बैंक लॉकरों की जांच करनी है। इसके लिए उसे रिमांड में लेकर पूछताछ करनी जरूरी है।

तस्वीरें: गिरफ्तार IAS सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

4 of 5
जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि सुरक्षाकर्मी सप्लाई करने वाली कंपनी के बिल मंजूर करने के लिए संजय ने घूस मांगी थी और रमेश को यह राशि देने के लिए कहा था। इस राशि में से दो लाख रुपये संजय ने और बीस हजार रुपये उसके निजी सचिव रमेश ने लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: गिरफ्तार IAS सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

5 of 5
सीबीआई रिमांड का विरोध करते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि जांच एजेंसी सभी दस्तावेज व घूस का पैसा बरामद कर चुकी है। ऐसे हालात में दस दिन रिमांड देने की कोई जरूरत नहीं है। इस तर्क से सहमति जताते हुए कोर्ट ने पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें