फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुभती-जलती गर्मी का मौसम आया: सूरज के तेवर हुए और तेज, हालत ये कि इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हो रहे लोग

Thu, 31 Mar 2022 07:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) अस्पताल के डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि उनके यहां आपातकालीन वार्ड में रोजाना आठ से दस मरीज गर्मी की वजह से बेहोश होने या फिर अचानक से उल्टी, सिर दर्द व कमजोरी महसूस करने के मामले आ रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
धूप से परेशान युवतियां अपने चेहरा ढक कर चलने पर मजबूर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। मार्च के महीने में ही गर्मी झुलसा रही है। बीते दो वर्ष कोरोना की वजह से इन दिनों लॉकडाउन रहने से लोग घर में रहे और उनका गर्मी से बचाव रहा, लेकिन इस बार महामारी में नियंत्रण आने के बाद स्थिति काफी बदल गई है। इस बार की गर्मी लोगों की तबियत खराब कर रही है। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में अब गर्मी की वजह से लोगों के बीमार पड़ने के मामले भी सामने आने लगे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
RML Hospital - फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) अस्पताल के डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि उनके यहां आपातकालीन वार्ड में रोजाना आठ से दस मरीज गर्मी की वजह से बेहोश होने या फिर अचानक से उल्टी, सिर दर्द व कमजोरी महसूस करने के मामले आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों को गर्मी के वजह से बीपी लो होने की शिकायत देखने को मिली।
 
विज्ञापन

3 of 5
धूप से खुद को बचाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
वहीं लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि बीते दो वर्ष लोग घरों में रहे तो उनका संक्रमण और गर्मी दोनों से बचाव हुआ लेकिन अभी गर्मी बढ़से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आगामी दिनों में यह और अधिक दिक्कत देगी क्योंकि दिल्ली में महामारी से पहले तक लू चलने से काफी लोग बीमार पड़ते थे। 

4 of 5
धूप से खुद को बचाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
गंगाराम अस्पताल के मेडिसिन के डॉक्टर अतुल गोगिया का कहना है कि गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी उनके यहां भी देखने को मिल रही है। जिस प्रकार गर्मी बढ़ रही है, यह बहुत ही चिंता की बात है। इस स्तर पर गर्मी के बाद तो घर से निकलने वाले को और खतरा हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा डीहाइड्रेशन का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूप से बचने के लिए स्टॉल बांधती महिला - फोटो : अमर उजाला
ऐसे कर सकते हैं बचाव
डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग सुबह ऑफिस के लिए घर से निकल रहे हैं तो वह अच्छे से ब्रेक फास्ट खाकर ही बाहर निकलें। जब घर से बाहर आएं तो शरीर पूरी तरह से कवर होना चाहिए। आंखों पर काला और बेहतर ग्लास वाला चश्मा होना चाहिए। बाहर खाने-पीने से बचना चाहिए। बार बार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। एक दम एसी या फिर पंखे के नीचे जाने से बचें। फ्रिज में रखे पानी से अभी थोड़ा परहेज ही करें। इसके अलावा दोपहर के भोजन में दही या फिर छाछ के अलावा हरी सब्जी, रोटी, दाल का ही सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें