फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री अवॉर्डी सुनील डबास पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश में एक गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2017 10:08 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
sunil dabas - फोटो : अमर उजाला
गेट तोड़ने से रोकने पर पद्मश्री अवॉर्डी सुनील डबास पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास मामले में पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कृषि विज्ञान केंद्र में रहने वाली पद्मश्री अवॉर्डी सुनील डबास द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में खेल विभाग अध्यक्ष हैं। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकली थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sunil dabas - फोटो : अमर उजाला
​इस दौरान डंपर से कुछ लोग ग्राउंड में मिट्टी डाल रहे थे, जिन्हें उन्होंने मना किया। कुछ देर बहस के बाद वह घर आ गईं। रात करीब सवा 11 बजे उन्हें कुछ तोड़फोड़ की आवाज आई। वह घर से बाहर निकलकर देखने लगीं। उन्होंने देखा कि करीब डेढ़ दर्जन लोग कृषि विज्ञान केंद्र का गेट तुड़वा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sunil dabas
​वह मौके पर पहुंचीं और उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि वह उन पर भड़क उठे और दो लोगों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। वह दूसरी तरफ कूद गईं और बच गईं।

4 of 5
sunil dabas - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि करीब 30 मिनट तक उन पर गाड़ी चढ़ाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा और वह कूदकर जान बचाती रही। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को अदालत परिसर के पास चल रही निर्माण साइट से गिरफ्तार कर उसकी स्कोडा गाड़ी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunil dabas - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की पहचान आशीष गोयल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें