करहेड़ा से दूध कारोबारी से पिस्टल के बल पर कार, पर्स और आईफोन लूटकर भाग रहे बदमाशों की सिकंदरपुर में शनिवार शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक सिपाही और एक बदमाश घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायल बदमाश के साथी को भी पकड़ने में कामयाब रही।
विज्ञापन
2 of 5
ghaziabad loot
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों से एक पिस्टल, एक तमंचा और लूटी गई कार, बिना नंबर की बाइक, आईफोन और पर्स बरामद कर किया गया है। जनकपुरी निवासी दूध कारोबारी सुरेंद्र सिंह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गाजियाबाद आरटीओ से वापस घर लौट रहे थे। करहेड़ा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
3 of 5
ghaziabad loot
एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी और कार से उतारकर उनका आईफोन और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर दो राउंड फायर भी किए और कार लूटकर दिल्ली की ओर भागने लगे। बदमाशों ने अपनी बाइक वहीं छोड़ दी।
4 of 5
ghaziabad loot
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने राहगीरों की मदद से कंट्रोल रूम को सूचना दी। बदमाश सिकंदरपुर गांव की ओर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही के हाथ में एक गोली लगी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को धर दबोचा।
घायल सिपाही मनोज बालियान और बदमाश इकबाल को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश दिल्ली के नंदनगरी निवासी इकबाल उर्फ बाली और शाहरुख हैं। लूटी गई कार, पर्स, आईफोन, एक तमंचा और एक पिस्टल और करहेड़ा पुल के पास से बदमाशों की बिना नंबर की बाइक बरामद कर ली गई है।