इंडिया गेट का मनमोहक दृश्य
- फोटो : ani
सैलानियों के बोले- यहां आकर भूख प्यास चली गई
डेढ़ साल बाद इंडिया गेट आकर बेहद सुखद अनुभव हो रहा है, यहां की लाइटिंग वाकई बेहद आकर्षक लग रही है, अब हम कह सकते हैं कि हमारी दिल्ली में कोई ढंग की जगह घूमने लायक है। - अंकित, साकेत
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाकर सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है, बोस ने देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इंडिया गेट पर उनकी मूर्ति लगाकर उनको असल सम्मान तो अब मिला है। -दीपक, नोएडा
कर्तव्य पथ पर आकर आजादी की फीलिंग आ रही है, ऐसा लग रहा है कि अब जाकर भारत का सौंदर्यीकरण हो रहा है, सरकार ने पैसों का सही इस्तेमाल किया है। -अनिल उनियाल, उत्तराखंड
हम काफी समय से इंडिया गेट आने का इंतजार कर रहे थे, हमें पार्किंग ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, भैरव मार्ग पर कार पार्क करने के बाद वहां से पैदल आए, भूख भी लगी थी, लेकिन यहां आकर भूख प्यास चली गई। -आकाश, गाजियाबाद