फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartavya Path Photos: इतिहास बना राजपथ, तस्वीरों में देखें कर्तव्य पथ से लेकर नेताजी की ऐतिहासिक प्रतिमा

Thu, 08 Sep 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी ने किया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ देश को समर्पित किया। पीएम ने 15.5 किलोमीटर लंबे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि यदि भारत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के दिखाए रास्ते का अनुसरण किया होता तो नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका होता। दुख की बात है कि उन्हें भुला दिया गया। उन्होंने कहा, राजपथ जो औपनिवेशिक दासता का प्रतीक था, अब इतिहास बन गया है और हमेशा के लिए मिटा दिया गया है। कर्तव्य पथ के नए नामकरण के बारे में पीएम ने कहा कि यह देश को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा।
विज्ञापन

2 of 8
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला
एक ही ग्रेनाइट पत्थर से बनी प्रतिमा
नेताजी की 28 फुट ऊंची प्रतिमा काले ग्रेनाइट के एक ही पत्थर को तराशकर बनाई गई है और इसके लिए 100 फुट का पत्थर तेलंगाना से विशेष रूप से दिल्ली लाया गया। इस पत्थर का वजन 280 टन था और इसे लाने के लिए विशेष ट्रक तैयार किया गया था। दिल्ली में शिल्पकारों की एक टीम ने दो महीने में इस प्रतिमा को तराश कर तैयार किया। इस वर्ष जनवरी में पीएम ने इंडिया गेट पर नेताजी की 3डी डिजिटल प्रतिमा का अनावरण किया था और कहा था कि इसकी जगह वास्तविक प्रतिमा लगेगी।

 

विज्ञापन

3 of 8
कार्यक्रम के दौरान लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
श्रमजीवियों से मिले
पीएम ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू को तैयार करने वाले कुछ श्रमजीवियों से भी इस मौके पर बात की। उन्होंने इन श्रमजीवियों को 26 जनवरी की परेड के अवसर पर आमंत्रित करने का वादा किया।

4 of 8
पीएम मोदी ने किया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का आह्वान- इस नवनिर्मित कर्तव्यपथ को आकर देखिए
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के हर एक नागरिक का आह्वान करता हूं, आप सभी को आमंत्रण देता हूं। आइए, इस नवनिर्मित कर्तव्यपथ को आकर देखिए। इस निर्माण में आपको भविष्य का भारत नजर आएगा। यहां की ऊर्जा आपको हमारे विराट राष्ट्र के लिए एक नया विजन देगी, एक नया विश्वास देगी।
विज्ञापन

5 of 8
पीएम मोदी ने किया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
नेता जी के पास विचार थे, विजन था
पीएम मोदी ने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऐसे महामानव थे, जो पद और संसाधनों की चुनौती से परे थे। उनकी स्वीकार्यता ऐसी थी कि पूरा विश्व उन्हें नेता मानता था। उनमें साहस था, स्वाभिमान था। उनके पास विचार थे, विजन था। उनमें नेतृत्व की क्षमता थी, नीतियां थीं।
विज्ञापन

6 of 8
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
कर्तव्य पथ केवल ईंट-पत्थरों का रास्ता नहीं
पीएम मोदी बोले- कर्तव्य पथ केवल ईंट-पत्थरों का रास्ता भर नहीं है। ये भारत के लोकतांत्रिक अतीत और सर्वकालिक आदर्शों का जीवंत मार्ग है। अगर पथ ही राजपथ हो तो यात्रा लोककल्याण का कैसे होगा? राजपथ ब्रिटिश राज के लिए था, जिनके लिए भारत के लोग गुलाम थे। राजपथ की भावना भी गुलामी का प्रतीक थी, उसकी संरचना भी गुलामी का प्रतीक थी। आज इसका आर्किटेक्चर भी बदला है और इसकी आत्मा भी बदली है।
विज्ञापन

7 of 8
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करते पीएम - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो की ई-बस सेवा सेंट्रल विस्टा का दीदार करवाने को तैयार
दिल्ली के सैलानियों को इलेक्ट्रिक बसों में सफर करते समय सेंट्रल विस्टा की खूबसूरती निहारने का मौका मिलेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद शुक्रवार से सैलानियों के लिए इंडिया गेट के नजदीक निशुल्क ई-बसें चलाने जा रहा है। ई-बसें नजदीकी चार जगहों से नेशनल स्टेडियम गेट नंबर-तक तक चलेंगी। इससे आगे इंडिया गेट तक लोग पैदल सफर करेंगे। 12 ई-बसों की सुविधा हर दिन शाम पांच से नौ बजे के बीच मिलेगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि यह पॉयलेट प्रोजेक्ट है। बेहतर नतीजे मिलने के बाद इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करते पीएम - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल विस्टा के अंदर क्या-क्या आता है?
इस वक्त सेंट्रल विस्टा के अंदर राष्ट्रपति भवन, संसद, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, रेल भवन, वायु भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन, शास्त्री भवन, निर्माण भवन, नेशनल आर्काइव्ज, जवाहर भवन, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स (IGNCA), उपराष्ट्रपति भवन, नेशनल म्यूजियम, विज्ञान भवन, रक्षा भवन, वाणिज्य भवन, हैदराबाद हाउस, जामनगर हाउस, इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल और बीकानेर हाउस आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें