फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Okhla Bird Sanctuary: पानी की आस में आए प्रवासी पक्षियों को मिल रहा सूखा, आ चुके हैं ये पक्षी; देखें तस्वीरें

Mon, 21 Oct 2024 09:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
Okhla Bird Sanctuary - फोटो : अमर उजाला
15 अक्तूबर के बाद से ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है, लेकिन यहां की झील का पानी पूरी तरह सूखा हुआ है। इस वजह से यहां आने वाले पक्षियों को दूसरी जगह का रुख करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ पक्षी पेड़ों पर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Okhla Bird Sanctuary - फोटो : अमर उजाला
सर्दियों की शुरुआत होते ही दूसरे देशों में बर्फ पड़ने लगती है। ऐसे में प्रवासी पक्षी पानी की तलाश में नोएडा के ओखला पक्षी विहार, सूरजपुर वेटलैंड में आने लगते हैं और यहां पर बनी झील में रहते हैं। लेकिन अभी आने वाले पक्षियों को यहां पर पानी नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Okhla Bird Sanctuary - फोटो : अमर उजाला
ओखला पक्षी विहार की झील का पानी पूरी तरह सूख गया है। वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव का कहना है कि झील में यमुना का पानी छोड़ा जाता है। पानी छोड़ा नहीं गया होगा इसीलिए झील सूखी हुई है। इस बारे में सिंचाई विभाग से बात की जाएगी।

4 of 5
Okhla Bird Sanctuary - फोटो : अमर उजाला
आ चुके हैं ये पक्षी
वन विभाग के मुताबिक, हर साल यूरोप, अमेरिका, कनाडा, साइबेरिया, तिब्बत और कई देशों से हजारों मील की दूरी तय करके 80-90 प्रजाति के प्रवासी पक्षी ओखला पक्षी विहार आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
little cormorant - फोटो : ANI
इस सप्ताह ओखला पक्षी विहार में चार प्रवासी पक्षी ब्लैक हेडेड आइबिस, एशियन ओपनबिल स्टॉर्क, लिटिल कॉर्मोरेंट, लिटिल एग्रेट, ओखला पक्षी विहार में देखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें