फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twin Tower: ट्विन टावर के जमींदोज होने के बाद छह गुना बढ़ा वायु प्रदूषण, आंखों में जलन...सांस लेने में तकलीफ

Tue, 30 Aug 2022 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
ट्विन टावर हुआ ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के बाद भले ही कुछ देर तक धूल हवा में रही हो, लेकिन इससे आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) छह गुना तक बढ़ गया। इसकी वजह से सोमवार को भी लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हुई। हालांकि शाम को हुई बारिश से वायु प्रदूषण से परेशान निवासियों की समस्या काफी हद तक कम हो गई है। बारिश के बाद आसपास के सभी इलाकों के लोगों में खुशी का माहौल बन गया। लोगों का कहना था कि सोसोइटी में फिलहाल सबसे बड़ी समस्या धूल को काबू करने की ही थी। बारिश से काफी राहत मिली है। आलम यहा था कि धूल और प्रदूषण के डर से एमराल्ड कोर्ट समेत आसपास की सोसाटी निवासियों ने सुबह से बालकनी के दरवाजे बंद रखे थे। लेकिन देर शाम हुई तेज बारिश के बाद कई बालकनी को भी लोगों ने खोल दिया।
विज्ञापन

2 of 7
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रविवार को टावर ध्वस्त होने से पहले सेक्टर-93ए में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक वायु प्रदूषण का स्तर 108 दर्ज किया गया था। जो टावर ध्वस्त होने के बाद रात आठ बजे तक बढ़कर 676 पहुंच गया। जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन

3 of 7
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि रविवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे एक्यूआई 230 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के दौरान आसपास के क्षेत्र में एक्यूआई मापने के लिए छह जगह पर यंत्र लगाए गए हैं।

4 of 7
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
सफाई का काम जोरों पर
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सोमवार सुबह को एमराल्ड कोर्ट व एटीएस सोसाइटी का दौरा कर धूल से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन

5 of 7
ट्विन टावर का मलवा - फोटो : अमर उजाला
धूल से निपटने के लिए दिनभर वाटर स्प्रिंकल, एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकरों से बौछारें की गईं। धूल पर छिड़काव और पौधों की धुलाई का काम जारी रहा। मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों और सफाई कर्मियों की मदद से सड़कों को लगातार साफ कराया गया।
विज्ञापन

6 of 7
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक नहीं जले चूल्हे
टावर ध्वस्त होने के बाद रविवार रात 9 बजे से एमराल्ड और एटीएस सोसाइटी के निवासी घर लौटने लगे थे। एहतियाती तौर पर बंद की गई बिजली और पानी की आपूर्ति रविवार शाम ही बहाल कर दी गई थी, लेकिन घरेलू गैस की आपूर्ति सोमवार दोपहर तक बंद रही। पुख्ता जांच पड़ताल के बाद ही गैस आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्विन टावर हुआ ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
15 दिन के लिए रास्ता बंद
एमराल्ड कोर्ट और एटीएस सोसाइटी के अंदर व बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि लोग मलबे के ढेर के आसपास न जा सकें। करीब पंद्रह दिनों तक एमराल्ड कोर्ट के सामने वाला रास्ता बंद रखा जाएगा। हालांकि, गेझा की ओर से सोसाइटी की ओर आने वाला रास्ता खुला रखा गया है, ताकि निवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें