हरियाणा के रोहतक निवासी युवक रोहित की हत्या कर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नाले में शव फेंकने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क पुलिस और एसटीएफ मेरठ ने गदर गैंग के सरगना व सीरियल किलर सोनीपत निवासी नवीन मलिक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी पर रोहित और उसके तीन दोस्तों समेत 20 से अधिक लोगों की हत्या का आरोप है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। युवक की हत्या के मामले में नवीन का साथ देने वाले छह अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई को आरोपी नवीन मलिक ने छह साथियों संग मिलकर दिल्ली के थाना समयपुर बादली के डीडीए फ्लैट में टब के पानी में डुबोकर रोहित की हत्या कर दी थी। दिल्ली से शव लाकर नॉलेज पार्क थाने के नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने ढाई माह बाद 7 अक्तूबर को केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में सीरियल किलर
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक के भालौठ गांव निवासी राजभवन ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि बेटा रोहित 24 जुलाई की सुबह 10 बजे पास के आसन गांव निवासी दोस्त सौरभ से मिलने के लिए निकला था। रोहित की मां ने दोपहर तीन बजे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने रोहित की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
3 of 7
मृतक रोहित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन सौरभ ने परिजन को जानकारी दी कि उसने रोहित को रोहतक के सांपला कस्बे से दिल्ली जाने वाली बस में दोपहर 12 बजे बैठाया था। रोहित ने सौरभ को दिल्ली के पीरागढ़ी जाने की बात बताई थी।
4 of 7
सीरियल किलर नवीन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में मिलने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजन ने इस मामले मेेें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
5 of 7
सीरियल किलर नवीन मलिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सोनीपत के भैसवाल गांव निवासी नवीन मलिक की शारदा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तारी की है। आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन
6 of 7
कुख्यात आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए की वारदात
पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई की रात दिल्ली के समयपुर बादली में नवीन ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर रोहित की हत्या की थी। पूछताछ में पता चला कि रोहित और उसके तीन दोस्तों पर नवीन के दोस्त प्रवीण की हत्या का आरोप था।
जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसने मुजफ्फरनगर में रोहित के साथी रवि, सोनू और अक्षय को पानी में डुबाकर मार दिया था और उनका शव खतौली नहर में फेंक दिया था।