नरेंद्र शर्मा जिन्होंने अपनी मां को पहली मंजिल से लटकाकर बिल्डिंग के बाहर निकाल और उनकी जान बचाई
- फोटो : अमर उजाला
इमारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित निकलने के बाद ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। पड़ोस में रहने वाले ब्रजेश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ रहते हैं। इस हादसे को देख दोनों सहम गए थे।
अवैध है पांच मंजिला इमारत, मानकों का खुला उल्लंघन
गढ़ी चौखंडी गांव में जिस पांच मंजिला इमारत में आग लगी वह अवैध है। इसके आसपास भी दर्जनों की संख्या में ऐसा ही अवैध निर्माण किया गया है। जहां बिल्डर ने बगैर नियम व मानकों के संकरे रास्तों पर इमारतें खड़ी कर दी हैं। इमारत में आग से बचाव के भी कोई उपकरण नहीं थे। प्राधिकरण के क्षेत्र में इस तरह की इमारतें कैसे बनी, यह बड़ा सवाल है। अगर ये इमारतें मानकों के अनुरूप बनता तो लोगों की जान भी बच जाती है और इमारत में रहने वाले अन्य लोगों को परेशानी भी नहीं होती।