मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
कितना पढ़े-लिखे थे मुलायम?
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। मुलायम की शिक्षा राज्य के ही इटावा, फतेहाबाद और आगरा से हुई है। मुलायम सिंह यादव ने करहल (मैनपुरी) के जैन इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने बीटी (बैचलर ऑफ टीचिंग) और बीए की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए भी किया है।