फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की हदें पार: भाई-भाभी के साथ मिल पत्नी के सिर पर मारी हथौड़ी, सांसें चलती देख कुल्हाड़ी से कई वार कर काटा गला

Mon, 04 Jul 2022 12:10 AM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
1 of 5
Husband killed his wife - फोटो : अमर उजाला
तीन माह पहले शादी करके घरबरा गांव आई महिला की पति ने भाई-भाभी के साथ मिलकर रविवार देर रात हत्या कर दी। पति ने पहले सिर पर हथौड़ी मारी और सांस चलती देखकर कुल्हाड़ी से गला काट दिया। आरोपी सात दिन पहले ही महिला को मायके से ससुराल लाया था। पुलिस ने आरोपी पति रवि, भाई रोहित और भाभी कंचन को गिरफ्तार कर मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। 

सेक्टर-36 निवासी काजल का विवाह घरबरा गांव निवासी रवि से मार्च में हुआ था। रवि एक कंपनी में कैंटीन चलाता है। शनिवार रात रवि और काजल का विवाद हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि रवि, भाई रोहित व भाभी अतिरिक्त दहेज की मांग पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
Husband killed his wife - फोटो : अमर उजाला
मायके पक्ष के मांग पूरी नहीं करने पर रवि ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर काजल की रात दो बजे हत्या कर दी। ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि रवि ने पहले काजल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद जब उसने देखा कि काजल की सांस चल रही है, तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से वारकर गर्दन काट दी। आरोपी ने गर्दन पर कई वार किए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Husband killed his wife - फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर नहीं थी शिकन, पुलिस को खुद शव के पास ले गया
संगीन वारदात के बाद भी रवि के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दी। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आरोपी अपने घर पर रहकर पुलिस का इंतजार कर रहा है। आरोपी पुलिस को खुद उस कमरे तक ले गया, जहां काजल का लहूलुहान शव पड़ा था। आरोपी खुद कमरे का दरवाजा खोलकर पुलिस को अंदर ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद ही सूचना दी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। 

4 of 5
Husband killed his wife - फोटो : अमर उजाला
महिला से अवैध संबंध की बात भी आई सामने
पुलिस का कहना है कि काजल को रवि पर किसी महिला से अवैध संबंध होने का शक था। वह इसका विरोध करती थी। अतिरिक्त दहेज भी मांगा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Husband killed his wife - फोटो : अमर उजाला
विवाद के कारण काजल गुस्सा होकर मायके गई थी, लेकिन आरोपी ने काजल से कहा कि उसे खाना भी नहीं मिल पाता है। आरोपी ने काजल को किसी तरह मनाया और सात दिन पहले घर ले आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें