फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर मनजीत नागर हत्याकांड: सामने आया चौंकाने वाला सच, पुलिस भी चौंकी

Sun, 31 Oct 2021 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने मनजीत की हत्या के आरोप में यशपाल को गिरफ्तार किया है। मनजीत और यशपाल दोनों प्रॉपर्टी डीलर हैं। रुपयों के लेनदेन के विवाद में यशपाल ने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।
 
विज्ञापन
manjit nagar murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट में शुक्रवार रात बादलपुर के हिस्ट्रीशीटर मनजीत नागर की प्रॉपर्टी डीलिंग के साझेदार ने रुपयों के विवाद में हत्या की थी। पुलिस ने एक आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है जबकि दो आरोपी फरार हैं। एक मूर्ति गोलचक्कर के पास 130 मीटर रोड के किनारे स्कॉर्पियो में शराब पीने के दौरान वारदात की गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कार में युवक का शव पड़ा होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में आधार कार्ड से गांव धूममानिकपुर खेड़ा निवासी मनजीत के रूप में युवक की पहचान हुई थी। मनजीत के खिलाफ लूट-हत्या के केस दर्ज हैं। उसकी पत्नी गांव में रहती है। वह दूसरी पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष अपार्टमेंट में रह रहा था। 

पुलिस ने मनजीत की हत्या के आरोप में यशपाल को गिरफ्तार किया है। मनजीत और यशपाल दोनों प्रॉपर्टी डीलर हैं। रुपयों के लेनदेन के विवाद में यशपाल ने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन


भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की थी हत्या
ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि मनजीत सिंह के भाई सुजीत की 21 साल पहले हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पोपन भाटी पर था। लगभग सात साल पहले पोपन की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप मनजीत पर लगा था। 
विज्ञापन

उस दौरान पुलिस ने दावा किया था कि मनजीत ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए पोपन भाटी की हत्या की है। वहीं, इसके अलावा मनजीत पर दिल्ली में हत्या का केस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली इलाके में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास एक कार सवार युवक की शुक्रवार देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।कार में साथ में बैठकर पार्टी कर रहे युवक पर ही हत्या का आरोप था। कार से शराब के दो गिलास, क्वार्टर और ढोकला भी बरामद किया गया था। 

कार से शराब का क्वार्टर दो गिलास और ढोकला बरामद किया गया है मनजीत सिंह ड्राइविंग सीट पर बैठा था उसके साथ बैठे युवक ने तीन चार गोलियां मारकर हत्या की है एक गोली सिर में लगी है। घटना की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।
-हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें