ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर सिपाही की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इलाज के गौरान युवती की मौत हो गई। पार्टी में विवाद के बाद यह वारदात हुई। युवती पांच माह से सिपाही के साथ सहमति संबंध में रहती थी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी का घटनाक्रम और परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक निवासी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सर्विस या लाइसेंसी पिस्टल आमतौर पर लॉक रहती है। उसे अनलॉक करना, कॉक करना और फिर फायर करना किसी प्रशिक्षित या जानकार व्यक्ति के लिए ही संभव होता है। ऐसे में यह मानना मुश्किल है कि सामान्य युवती ने न सिर्फ पिस्टल खोली बल्कि फायर भी कर लिया।
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, सोसाइटी और फ्लैट के बाहर लगे कैमरों की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के लिए फ्लैट को सील कर दिया गया है। निवासियों का आरोप है कि अब तक पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से कांस्टेबल और साथ मौजूद लोगों के बयान पर आधारित दिखाई देती है।
विज्ञापन
2 of 12
इसी सोसायटी में हुई वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निवासियों का कहना है कि घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था भी कटघरे में है। बाहरी लोग हथियार के साथ कैसे अंदर पहुंचे। पार्किंग में कई अज्ञात गाड़ियां खड़ी रहने की बात भी सामने आई है जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक की आशंका जताई जा रही है। किराये पर रहने वालों का सत्यापन नहीं होता है।
विज्ञापन
3 of 12
युवती को यथार्थ अस्पताल में कराया था भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवालों के जाल अब तक नहीं ?
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल युवती के हाथ तक आखिर कैसे पहुंची?
युवती ने जब खुद को गोली मारने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोगों और आरोपी ने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की?
घायल युवती को आरोपी चादर में लपेटकर फ्लैट से बाहर ले गए। गार्ड ने इस संदिग्ध गतिविधि को देखकर सूचना दी थी। इसके बावजूद न तो सुरक्षाकर्मियों को पूरी जानकारी दी गई और न ही तत्काल पुलिस को। यदि मामला आत्महत्या का था तो युवती को छिपाने जैसी स्थिति क्यों बनी?
आरोपी हेड कांस्टेबल और मौके पर मौजूद चंद लोगों के कहने पर पुलिस ने कैसे मान लिया कि युवती ने ही खुद को गोली मारी थी?
4 of 12
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई बोला- आरोपी ने जल्द शादी करने का किया था झूठा वादा, इससे चल रही थी परेशान
मृतका प्रिया के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने युवती से जल्द शादी का वादा किया था। इससे युवती के परिवार वाले भी राजी थे लेकिन आरोपी पिछले कई दिन से झूठा आश्वासन दे रहा था। इससे युवती काफी परेशान थी।
विज्ञापन
5 of 12
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्चा है कि प्रिया और आशीष कुछ दिन पहले हरिद्वार गए थे। जहां दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी लेकिन इसे परिजन और दोस्तों से छिपाकर रखा था। उसे डर था कि पत्नी से तलाक होने से पहले अगर यह बात समाज और रिश्तेदारों के सामने आती है तो उसे कानूनी पेंच में फंस सकता है।
विज्ञापन
6 of 12
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम से कराया था भर्ती
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी का हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड है। इसमें उसकी पत्नी का नाम पूजा लिखा है जब युवती घायल हुई तो आरोपी के पास नकद पैसे नहीं थे। इस कारण उसने हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड का प्रयोग करने के लिए युवती का नाम पूजा बताया। आरोप है कि युवक की पहली पत्नी का नाम पूजा है।
विज्ञापन
7 of 12
इसी सोसायटी में हुई वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्लैट से मिलीं शराब-बियर की बोतलें
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी पवन कुमार के अलावा कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा घटना स्थल वाले फ्लैट और अस्पताल पहुंचे। घायल युवती के बारे में परिजन से जानकारी की। पुलिस को घटना स्थल वाले फ्लैट से शराब-बियर आदि की बोतलें मिली हैं। एक ग्लास शराब का भरा मिला है। घटना स्थल वाले फ्लैट में कैमरा नहीं लगा है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। उसने जरूरी साक्ष्य जुटाए।
प्लॉट खरीदने के दौरान दोनों संपर्क में आए थे
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को एक प्लॉट की आवश्यकता थी। इस कारण वह नीरज के संपर्क में आया था। नीरज के संपर्क में आने के बाद ही उसकी युवती से भी अच्छी दोस्ती हो गई थी। तब आरोपी ने युवती को यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। तबसे दोनों एक-दूसरे से बात करने के साथ नियमित रूप से मिलने लगे थे। यह बात आरोपी की पत्नी को पसंद नहीं थी। उसने कई बार विरोध किया था जिस कारण आरोपी का अपनी पत्नी से भी विवाद हो था।
9 of 12
युवती को यथार्थ अस्पताल में कराया था भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमिका ने सिपाही की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 बी स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में बृहस्पतिवार रात पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवती ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालात में मेरठ निवासी प्रिया को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि प्रिया ने दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी थी।
10 of 12
युवती को यथार्थ अस्पताल में कराया था भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिसरख कोतवाली में युवती के बड़े भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी निवासी आरोपी हेड कांस्टेबल आशीष पवार (34) को हिरासत में ले लिया गया है।
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी युवती प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। वह टेकजोन-4 स्थित गौड़ सौंदयर्म सोसाइटी में रहती थी। पांच साल से आरोपी के संपर्क में थी। पांच माह से दोनों सोसाइटी में किराये के फ्लैट में सहमति संबंध में रह रहे थे। आरोप है कि आशीष ने युवती से शादी का वादा भी किया था।
ग्रेटर नोएडा में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का किया प्रयास
गोली लगने के बाद युवती जमीन पर गिर गई। आरोपी ने पहले युवती को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया लेकिन गोली की आवाज से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सुरक्षा गार्डों ने सोसाइटी प्रबंधन को सूचना दी। खुद को फंसता देख कार में युवती को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंचा। यहां उसने पहले गोली लगने की बात छिपाई और कहा कि युवती सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है। डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस को सूचना दी।