फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पार्टी में आई वीडियो कॉल और शुरू हुआ विवाद, विरोध में लिवइन पार्टनर सिपाही की प्रेमिका ने खुद को मारी गोली

Sat, 07 Feb 2026 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर सिपाही की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इलाज के गौरान युवती की मौत हो गई। पार्टी में विवाद के बाद यह वारदात हुई। युवती पांच माह से सिपाही के साथ सहमति संबंध में रहती थी।
विज्ञापन
1 of 10
greater noida SUICIDE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 बी स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में बृहस्पतिवार रात पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवती ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालात में मेरठ निवासी प्रिया को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि प्रिया ने दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी थी।
विज्ञापन

2 of 10
इसी सोसायटी में हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिसरख कोतवाली में युवती के बड़े भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी निवासी आरोपी हेड कांस्टेबल आशीष पवार (34) को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 10
मृतक प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच माह से दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी युवती प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। वह टेकजोन-4 स्थित गौड़ सौंदयर्म सोसाइटी में रहती थी। पांच साल से आरोपी के संपर्क में थी। पांच माह से दोनों सोसाइटी में किराये के फ्लैट में सहमति संबंध में रह रहे थे। आरोप है कि आशीष ने युवती से शादी का वादा भी किया था। 

 

4 of 10
युवती को यथार्थ अस्पताल में कराया था भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का किया प्रयास
गोली लगने के बाद युवती जमीन पर गिर गई। आरोपी ने पहले युवती को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया लेकिन गोली की आवाज से सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

5 of 10
युवती को यथार्थ अस्पताल में कराया था भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा गार्डों ने सोसाइटी प्रबंधन को सूचना दी। खुद को फंसता देख कार में युवती को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंचा। यहां उसने पहले गोली लगने की बात छिपाई और कहा कि युवती सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है। डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन

6 of 10
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी का कोर्ट में चल रहा तलाक का केस
मूलरूप से बागपत के ककड़ीपुर निवासी आशीष का पत्नी से विवाद चल रहा है। वह दो बच्चों के साथ अलग रहती है। आरोपी ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है।
विज्ञापन

7 of 10
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पार्टी में तीन हथियार लेकर पहुंचा था
बृहस्पतिवार रात युवती के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले नीरज ने श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर नंबर-7 में किराये के फ्लैट में पार्टी आयोजित की थी। इसमें आशीष युवती के साथ पहुंचा। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल, रिवॉल्वर और सर्विस रिवॉल्वर थी। आरोपी ने फ्लैट के कमरे में हथियारों को मेज पर रख दिया था। युवती की दोस्त करुणा अपने भाई के साथ पहुंची थी। सभी ने देर रात तक पार्टी की।

 

8 of 10
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
...और शुरू हो गया विवाद
बताया गया कि पार्टी के दौरान रात करीब 12 बजे आशीष के मोबाइल पर उसकी पत्नी की व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई जिसका युवती ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी देर बहसबाजी हुई। बाकी लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। 
 

9 of 10
इसी सोसायटी में हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि रात करीब एक बजे युवती उस कमरे में पहुंची जहां आरोपी ने तीनों हथियार रखे। उसने लाइसेंसी पिस्टल उठाकर अपनी कनपटी में दाईं तरफ से गोली मार ली। गोली उसकी कनपटी को पार करती हुई बाईं तरफ से निकल गई।

 
विज्ञापन

10 of 10
युवती को यथार्थ अस्पताल में कराया था भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती को गंभीर अवस्था में देर रात अस्पताल लाया गया था। हमने तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा टीम को एक्टिवेट करते हुए तुरंत उपचार किया। हमारे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेषज्ञ टीम लगातार युवती की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।- मैनेजमेंट, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें