फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सेक्स रैकेट: लॉकडाउन में आमदनी घटी तो बढ़ा दिया धंधा, सिर्फ इन लोगों की होती थी एंट्री

Wed, 19 May 2021 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
crime news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-122 में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर वहां से तीन महिला और तीन पुरुष पकड़े हैं। जिस समय पुलिस ने छापा मारा वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां समेत सामान और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली फेज-3 पुलिस ने सोमवार रात को सेक्टर-122 में छापा मारा। यहां से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट की महिला संचालिका भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, पर्स, 9860 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की है।

लॉकडाउन में आमदनी हुई कम तो बढ़ा दिया धंधा 
पुलिस को पूछताछ में शीला ने बताया कि यह लोग पहले फैक्ट्रियों-कंपनियों में काम करते थे। बाद में धीरे-धीरे अपना काम बदल दिया और सेक्स रैकेट शुरू कर दिया। लॉकडाउन में इन लोगों के पास जब पैसों की कमी हुई तो इस धंधे को और बढ़ा लिया। एसएचओ ने बताया कि इन लोगों ने हाल के दिनों में रेट भी बढ़ा दिए थे और अब 800 की जगह 1000 रुपये ले रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
crime news - फोटो : अमर उजाला।
जानकार ग्राहकों को फोन पर बुलाया जाता था
यह सेक्स रैकेट पूरी तरह से परिचय पर आधारित था। इसमें किसी तरह का ऑनलाइन सिस्टम नहीं था। शीला मोबाइल से बात कर देह व्यापार कराने के लिए पुरुषों को बुलाती थी और उन्हें रेट बताती थी।
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
यहां केवल उन लोगों को ही बुलाया जाता था जो शीला या उनके जानकार लोगों के परिचित होते थे। किसी अनजान शख्स की एंट्री नहीं थी। यहां काम करने वाली महिलाएं अपनी मर्जी से देह व्यापार करती थीं और इससे जो कमाई होती थी वह आपस में सभी लोग बांट लेते थे। इससे इनका खर्च चलता था।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार रात को पुलिस की टीम ने सी ब्लॉक में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों में शामली निवासी अरुण, सेक्टर-71 निवासी नरेंद्र पाल, हाथरस निवासी पुनीत, सेक्टर-122 निवासी शीला देवी, मुरादनगर गाजियाबाद निवासी नेहा और रोहिणी दिल्ली निवासी कोमल शामिल है। सरगना शीला देवी है जो अपने घर में अनैतिक कार्य करवाती है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग करीब चार-पांच महीने से सेक्स रैकेट चला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें