फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो पढ़ ले ये खबर, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Sun, 20 May 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
आप अगले हफ्ते दिल्ली से यात्रा करने की तैयारी में हैं तो जान लें कि आपकी ट्रेन किस स्टेशन से संचालित हो रही है। ऐसा न हो कि आप पहुंचें नई दिल्ली और आपकी ट्रेन आनंद विहार स्टेशन से संचालित हो रही हो। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, रेलवे ने नौ जोड़ी ट्रेनों के स्टेशनों में फेरबदल का निर्णय लिया है। 21 से 25 मई के बीच इन ट्रेनों का टर्मिनल बदल दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली-जबलपुर-नई दिल्ली (12192/12191) ट्रेन 21 मई से नई दिल्ली की जगह निजामुद्दीन से संचालित होगी। इसी तरह अजमेर-निजामुदद्दीन-अजमेर (12065/12066) जनशताब्दी एक्सप्रेस 25 मई से सराय रोहिल्ला से संचालित होगी। 

4 of 5
चेन्नई-दिल्ली सराय रोहिल्ला ग्रैंड ट्रैंक (12615/12616) एक्सप्रेस सराय रोहिल्ला के बजाय नई दिल्ली स्टेशन से संचालित होगी। इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-इंदौर (12415/12416) इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 मई से नई दिल्ली से चलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठानकोट-दिल्ली जंक्शन (14036/14035) धौलाधर एक्सप्रेस 22 मई से सराय रोहिल्ला स्टेशन से संचालित होगी। 21 मई से देहरादून-सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस (14042/14041) पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलेगी। 

21 मई से नंदन कानन एक्सप्रेस, पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली झारखंड एक्सप्रेस नई दिल्ली की बजाय आनंद विहार से चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें