पीड़ित की नाक कटकर जमीन पर गिर पड़ी। पीड़ित छात्र इलाज के लिये चौकीदार से गेट खोलने की बार-बार मिन्नतें करता रहा। लेकिन, चौकीदार ने गेट खोलने से साफ इंकार कर दिया। काफी देर तक तड़पने के बाद छात्र को उपचार के लिए ले जाया गया। बता दें कि अलीगढ़ निवासी अभिषेक कुमार और नोएडा निवासी हिमांशु भाटी अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दोनों ही छात्र दोस्त भी है और छात्रावास के एक ही कमरे में साथ रहते हैं।