फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder: साहिल के पिता के बाद अब भाई का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड आया सामने, कंझावला थाने में दर्ज है मामला

Mon, 20 Feb 2023 08:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी सहिला के पिता (बाएं), मौसरा भाई नवीन (बीच में) साहिल (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
निक्की यादव की हत्या करने के आरोपी साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र गहलोत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के अलावा दूसरे आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही नवीन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सिपाही को गिरफ्तार किए बिना कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर रखी है। नवीन ही वह शख्स है जिसने आरोपी साहिल को निक्की यादव की हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए सबूत मिटाने को कहा था। नवीन के कहने पर उसने अपने व निक्की के मोबाइल से चैट व डेटा डिलीट कर दिया था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में सिपाही है और वह साहिल की मौसी का बेटा है। नवीन के खिलाफ कंझावला थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। आरोपी नवीन की खिलाफ एफआईआर उसकी जानकारी महिला ने ही वर्ष 2018 में दर्ज कराई थी। हालांकि पीड़ित महिला ने वर्ष 2016 में शिकायत दी थी। इस मामले में कंझावला थाना पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार नहीं किया था। पुलिस ने नवीन को बिना गिरफ्तार किए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर रखी है। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी साहिल को अपने किए पर पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि एक दिन तो ये होना ही था। हालांकि वह ज्यादातर चुप ही रहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह ये तय नहीं कर पाया था कि वह निक्की के शव को कैसे ठिकाने लगाता। वह शव को ठिकाने लगाने की उधेड़बुन में लगा हुआ था। इसको लेकर वह नवीन से अक्सर बात करता रहता
विज्ञापन

2 of 5
साहिल के पिता समेत पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आठ आरोपियों के साथ गिरफ्तार हुआ था साहिल का पिता
निक्की की हत्या के आरोपी साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र गहलोत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। यह जून, 1997 में मामला दर्ज हुआ था। वीरेंद्र गहलोत व अन्य लोगों को मित्राऊ गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में पीडि़त को गंभीर चोट लग गई थीं। व्यक्ति अस्पताल में भर्ती रहा और इलाज के दौरान कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वीरेंद्र गहलोत समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सभी नौ आरोपियों को सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
Nikki Yadav Murder Case - फोटो : अमर उजाला
निक्की व साहिल ने रजिस्टार कार्यालय में रजिस्टर नहीं कराई थी शादी
निक्की व साहिल गहलोत ने ग्रेटर नोएडा स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली थी, मगर शादी को रजिस्टर कार्यालय में रजिस्टर नहीं कराया था। दिल्ली पुलिस ने आर्य समाज मंदिर में शादी का सर्टिफिकेट निक्की यादव के घर बरामद किया है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आया है कि निक्की के पास शादी का प्रमाणपत्र होने के कारण आरोपी साहिल डरा हुआ था।

4 of 5
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों की शादी का सर्टिफिकेट निक्की यादव के घर से बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सर्टिफिकेट निक्की के पास था। जब साहिल दूसरी लड़की से शादी कर रहा था तो निक्की धमकी दे रही थी कि अगर उसने दूसरी शादी की तो वह शादी के सर्टिफिकेट को लड़की के घरवालों को दिखा देगी और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। इस बात से साहिल डरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने साहिल व निक्की की शादी कराने वाले मंदिर के प्रधान विपिन से पूछताछ की है। प्रधान विपिन मंदिर का रिकॉर्ड रखता है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री से पूछताछ की है। पुजारी व प्रधान ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने साहिल व निक्की की शादी कराई है। शादी के समय दोनों काफी खुश थे। साहिल व निक्की की आर्य समाज मंदिर में हुई शादी के दौरान ग्रेटर नोएडा के दो युवक गवाह की भूमिका में थे। पुलिस ने दोनों गवाहों को पूछताछ के लिए सोमवार को राजौरी गार्डन स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें