फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2022: जम्मू से लेकर पटना और दिल्ली से लेकर मुरादाबाद, माता के दरबार में उमड़े हजारों भक्त, देखें तस्वीरें

Sat, 02 Apr 2022 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
नवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम - फोटो : अमर उजाला
आज यानी 2 अप्रैल से नवसंवत्सर 2079 और चैत्र नवरात्रि की शुरू हुई है। यहां बता दें कि चैत्र प्रतिपदा शुक्ल पक्ष से ही हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, पूरे साल न्याय व्यवस्था दुरुस्त रहेगी और लोग प्रगति करेंगे। कोरोना के दो सालों से जो पाबंदियां चली आ रही थीं वह अब देश के अधिकतर हिस्सों से हटा ली गई हैं और इसीलिए इस बार का नवरात्रि भक्तों के लिए बेहद खास है। यही वजह है कि शनिवार सुबह से ही जम्मू से लेकर पटना और दिल्ली से लेकर मुरादाबाद तक देवी मंदिर के बाहर और अंदर भक्तों का रेला दिखाई दे रहा है।

लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है और हजारों की संख्या में मंदिरों के बाहर भीड़ देखी जा सकती है। आगे देखें उत्तर भारत के तमाम शहरों की तस्वीरें कि कैसे भक्तों की भीड़ बिना किसी चिंता के माता के दरबार में दर्शन के लिए जुटी है....
विज्ञापन

2 of 13
जम्मू के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त - फोटो : पीटीआई
नवरात्रि का पहला दिन होने के चलते जम्मू के कटड़ा के रियासी में भक्त मंदिर का दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 13
जम्मू के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त - फोटो : पीटीआई
रियासी में भक्त बड़ी संख्या में माता का दर्शन करने पहुंचे। यहां लोगों में खासा उत्साह है क्योंकि दो साल बाद दर्शन करने के दौरान कोई बंदिश नहीं है।

4 of 13
पटना में हवन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
पटना में लोग नवरात्रि का पहला दिन और नए संवत की शुरुआत होने के चलते हवन करते हुए।
विज्ञापन

5 of 13
मुरादाबाद में भक्तों की भीड़ - फोटो : पीटीआई
मुरादाबाद में एक मंदिर के बाहर की तस्वीर।
विज्ञापन

6 of 13
मुरादाबाद में हवन करते आर्य समाज के लोग - फोटो : पीटीआई
मुरादाबाद में आर्य समाज के लोग चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हवन-पूजन करते हुए।
विज्ञापन

7 of 13
मुरादाबाद में भक्तों का रेला - फोटो : पीटीआई
मुरादाबाद में एक देवी मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। यहां इतनी भीड़ इसलिए भी है क्योंकि न कोरोना का कोई डर है और न ही कोई पाबंदी।

8 of 13
दिल्ली का मंदिर - फोटो : पीटीआई
दिल्ली का झंडेवालान मंदिर सजा हुआ।

9 of 13
मुरादाबाद में काली मंदिर में दीये जलाते लोग - फोटो : पीटीआई
नवरात्रि से एक दिन पहले मुरादाबाद के एक काली मंदिर में दिया जलाते लोग।

10 of 13
जम्मू में श्रद्धालु - फोटो : पीटीआई
नवरात्रि का पहले दिन लोग चारी यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर तक जाती है।

11 of 13
प्रयागराज में मंदिर में दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : पीटीआई
चैत्र नवरात्रि शुरू होने के चलते प्रयागराज के मंदिर में लगी भीड़।

12 of 13
वैष्णो देवी का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वैष्णो माता के दरबार की सजावट।
विज्ञापन

13 of 13
गाजियाबाद के मंदिर में दर्शन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में एक मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें