एक 28 वर्षीय युवक अमित चौहान ने सोमवार शाम अपने घर में आत्महत्या कर ली। अमित ने फेसबुक लाइव किया और अपने सैकड़ों दोस्तों के सामने आकर कहा कि वो सुसाइड कर रहा है इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर दीजिएगा। घटना हरियाणा के गुरुग्राम के पटौदी थाना इलाके के पाटौदा गांव की है। पटौदी के वार्ड-11 जाटौली में फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या करने का मामला सोशल मीडिया पर तमाशा बनकर रह गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मृतक अमित चौहान
- फोटो : अमर उजाला
युवक के फंदे पर लटकने का यह वीडियो 20 घंटे में 2600 से अधिक लोगों ने देखा। फंदे पर लटकने से पहले अमित चौहान ने फेसबुक लाइव चालू कर दिया। पहली वीडियो करीब 3 मिनट की है, जबकि दूसरी वीडियो 1 घंटे 4 मिनट की है। पहली वीडियो में ही 2 मिनट 54 सेकेंड पर वह फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
3 of 5
live suicide gurugram
- फोटो : अमर उजाला
अमित के फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी करने की तैयारी को उसके कुछ दोस्तों ने मजाक समझा। वे मजाक में कमेंट करते रहे। कइयों ने लिखा कि तुम्हें कोई और काम नहीं है, तो कुछ दोस्तों ने उसे मजाकिया कमेंट और इमोजी भेजे, लेकिन किसी ने उसके परिजनों को सूचित करना जरूरी नहीं समझा। इसी बीच अमित का वो लाइव वीडियो बंद हो गया।
4 of 5
fb crime
कुछ देर बाद उसने दूसरा फेसबुक लाइव शुरू किया। इसमें वह फंदे से लटक गया था। ऐसा माना जा रहा है कि पहली वीडियो के दौरान अचानक इंटरनेट बाधित हुआ होगा, जिसके बाद यह दोबारा वीडियो बनने लग गई। दूसरे वीडियो को 20 घंटे में 1400 से अधिक लोग देख चुके हैं। युवक के लाइव आत्महत्या करने पर सोशल मीडिया पर भी अनेक कमेंट आ रहे हैं।
पड़ोसी के घर रुकी थी मृतक की पत्नी
दिमागी तौर पर परेशान अमित ने पत्नी से शाम के वक्त मारपीट की थी। इसके बाद न केवल पत्नी बल्कि दोनों बच्चों को भी घर से बाहर निकाल दिया था। पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे आसरा देते हुए रात को उनके घर पर रुकने को कहा था। ऐसे में वह दोनों बच्चों के साथ महिला के घर पर रुक गई थी।