पुलिस की गिरफ्त में आई महिला आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
परिवार को ऐसे हुआ आरोपियों पर शक
मोना ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका और उनसे उनकी आईडी मांगी तो वह भड़कने लगे। परिवार के मिन्नत करने पर उनके कुछ साथी ले देकर मामला रफा-दफा करने की बात करने लगे। मोना को उन पर शक हुआ। इस दौरान आरोपियों ने घर का माल कट्टों में भरना शुरू कर दिया। हिम्मत कर मोना ने शोर मचा दिया। एक पड़ोसी ने हंगामे और चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को खबर दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची वहां भगदड़ मच गई।
आरोपी परिवार के सारे मोबाइल और एक बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 15 हजार रुपये और कुछ सोने के जेवरात भी थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान गांव कुमरा, अम्लोह, फतेहगढ़, पंजाब निवासी गुरजंत सिंह (31), सेक्टर-27सी, चंडीगढ़ निवासी नवजोत सिंह (30), मंडी गोबिंदगढ़, फतेहगढ़ निवासी सतपाल सिंह (28) और वार्ड नंबर-4, लुधियाना निवासी गुरप्रीत (30) के रूप में हुई है। शाहदरा थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।