दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला की की हत्या में शामिल शार्प शूटर अंकित व शरण देने वाले सचिन भिवानी उर्फ सचिन चौधरी को गिरफ्तार किया है। अंकित ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग की। सोनीपत का रहने वाला अंकित उर्फ छोटा(19) सबसे युवा शूटर है।
उसने सिद्धू मूसेवाला के करीब जाकर दोनों हाथों से गोलियां चलाई थीं। वह पहले गिरफ्तार किए गए शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी का करीबी रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अंकित अपने साथियों के साथ हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, यूपी व झारखंड में पनाह लेता रहा। गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय शूटरों के संपर्क में था।