दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है जिसके कारण न स्कूलों में पढ़ाई हो रही है न सड़कों की सफाई। इसके साथ न मरीजों का इलाज हो रहा है न अन्य जरूरी काम हो रहे हैं। वेतन न मिलने से गुस्साए एमसीडी कर्मी आज भी हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
MCD कर्मियों ने सिसोदिया के घर बाहर लगाया कूड़े का ढेर
2 of 8
दिल्ली की केजरीवाल सरकार और एमसीडी के बीच रस्साकशी में पिस रहे एमसीडी कर्मियों ने अपना विरोध जताने के लिए आज डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर के बाहर व अंदर कूड़े का ढेर लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
MCD कर्मियों ने सिसोदिया के घर बाहर लगाया कूड़े का ढेर
3 of 8
इस हड़ताल की वजह से डेढ़ लाख एमसीडी कर्मी हड़ताल पर हैं जिसके कारण सभी जरूरी सेवाएं ठप पड़ी हैं। कर्मचारी नारे लगा रहे थे, मनीष सिसोदिया-केजरीवाल हाय-हाय। बच्चे मर गए हाय-हाय। खा गए वेतन हाय-हाय, मोदी-बीजेपी हाय-हाय। एमसीडी कर्मचारियों ने NH24 भी ब्लाक कर दिया।
MCD कर्मियों ने सिसोदिया के घर बाहर लगाया कूड़े का ढेर
4 of 8
बता दें कि एमसीडी कर्मचारी बुधवार से 3 दिन की हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारी, नर्स और शिक्षक, वेतन न मिलने से नाराज हैं। उन्होंने कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर और जंतर मंतर समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
MCD कर्मियों ने सिसोदिया के घर बाहर लगाया कूड़े का ढेर
5 of 8
इस बीच हड़ताल पर गए एमसीडी कर्मचारियों ने बुधवार को जंतर-मंतर से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
MCD कर्मियों ने सिसोदिया के घर बाहर लगाया कूड़े का ढेर
6 of 8
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के अंदर फेंका गया कूड़ा।
विज्ञापन
MCD कर्मियों ने सिसोदिया के घर बाहर लगाया कूड़े का ढेर
7 of 8
उधर नगर निगम के तीनों मेयर ने फंड न मिलने का हवाला देकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि उसके ऊपर एक भी पैसा बकाया नहीं है।