इसी कार ने कुचला बुजुर्ग महिला को
- फोटो : अमर उजाला
परिजन बुजुर्ग महिला जानकी कुमारी (65) को नजदीकी गोयल अस्पताल, कृष्णा नगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को हादसे की सूचना मिली। हादसा गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार कब्जे में ले ली है।