दिल्ली होटल अग्निकांड
- फोटो : पीटीआई
गरीब परिवार को जल्द मिले आर्थिक मदद
बचाव अभियान में शामिल स्थानीय निवासी मोहम्मद अफजल ने भी सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने विशेष रूप से उन परिवारों का जिक्र किया जो पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। अफजल ने झारखंड की उस युवा सफाईकर्मी महिला का उदाहरण दिया, जिसकी इस हादसे में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को तत्काल मुआवजा और सहायता मिलनी चाहिए, क्योंकि कई घरों ने अपना इकलौता कमाने वाला सदस्य खो दिया है।
अफजल का कहना है कि इस त्रासदी के बाद सिर्फ संवेदनाएं जताना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आर्थिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना भी जरूरी है।