नोएडा में बार एंड डिस्कोथेक के मालिक व बिल्डर सचिन दत्ता को निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर सच्चिदानंद गिरि बनाने की पूरी कवायद अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने की थी।नोएडा में बार एंड डिस्कोथेक के मालिक व बिल्डर सचिन दत्ता को निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर सच्चिदानंद गिरि बनाने की पूरी कवायद अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने की थी। (खबरः सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
2 of 12
यह सनसनीखेज खुलासा अखाड़ा परिषद के ही एक बड़े महंत ने किया है। शराब के कारोबार में लिप्त सचिन दत्ता के महामंडलेश्वर बनने के सफर में कैलाशानंद ब्रह्मचारी का पूरा योगदान रहा है।
विज्ञापन
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
3 of 12
इतना ही नहीं कैलाशानंद ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि को भरोसा दिलाया कि सचिन दत्ता महामंडलेश्वर बनने के योग्य हैं और उनका सामाजिक जीवन काफी साफ-सुथरा है। यही नहीं सचिन दत्ता की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने महामंडलेश्वर बनाए जाने की पूरी प्रक्रिया सचिन दत्ता को समझा दी और नरेंद्र गिरि व अन्य महंतों केसाथ मिल कर महामंडलेश्वर बनने का पट्टाभिषेक पूरा कर दिया।
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
4 of 12
हैरत की बात तो यह है कि खुद कैलाशानंद अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं और उन्होंने जादू चला कर सचिन दत्ता को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनवा दिया। नाम न छापने की शर्त पर यह पूरा खुलासा अखाड़ा परिषद के एक महंत ने किया है। यह भी बताया जा रहा है कि कैलाशानंद से सचिन दत्ता के संबंध 10 वर्षों से हैं।
विज्ञापन
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
5 of 12
यह बात कैलाशानंद ने नरेंद्र गिरि को भी बताई थी। मगर सचिन दत्ता की पुरानी करतूतों को छुपा लिया गया और उसे महामंडलेश्वर की कुर्सी पर कैलाशानंद ने पहुंचवा दिया। खास बात यह भी है कि कैलाशानंद कई बार नोएडा के सी-112, सेक्टर-41 स्थित घर पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
6 of 12
नोएडा शहर के सबसे पॉश मार्केट सेक्टर-18 में फेमस मॉल सीएसएम (सेंटर स्टेज मॉल) की पांचवीं मंजिल पर कई वर्षों तक सचिन दत्ता ने क्वांटम नामक बार एंड डिस्कोथेक चलाता रहा है। इस बार में कई बड़े व हाई प्रोफाइल लोगों का हमेशा आना-जाना रहता था। यहीं पर लोगों को सचिन ओबलाइज करता और साथ ही बाला जी रीयल स्टेट के धंधे में उनकी मदद लेता। सचिन दत्ता बाला जी रीयल स्टेट का भी मालिक रहा है।
विज्ञापन
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
7 of 12
महंगी गाड़ियों का शौकीन सचिन नोएडा सेक्टर-18 स्थित मार्केट में सचिन दत्ता का काफी रौब था। वह हमेशा मार्केट और सेंटर स्टेज मॉल (सीएमएस) के दुकानदारों के बीच में चर्चा का विषय बना रहता था। दुकानदारों ने बताया कि वह मंहगी कारों का शौकीन था और नई-नई कारों से आता था।
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
8 of 12
उसके पास ऑडी, लैंड रोवर, जगुआर जैसी महंगी गाड़ियां थी। सचिन दत्ता सेक्टर-18 स्थित मॉल सीएसएम में क्वांटम बार और डिस्कोथेक चलाता था। दुकानदारों के मुताबिक, उसके पुलिस अधिकारियों और स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी से भी अच्छे संबंध थे। यही वजह रही कि बार में कई बड़े मसले हो जाने के बाद भी मामला आसानी से रफा-दफा हो जाता था।
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
9 of 12
उसका रसूख ही था कि बार कई दफा अपने निर्धारित समय से ज्यादा देर तक खुला रहता था। मॉल के दुकानदारों के मुताबिक, वह उन्हें भी अपना रौब दिखाता था। विदेशी भी बार एंड डिस्कोथेक में आते थे। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके जैन बताते हैं कि उसने बार और डिस्कोथेक बेच दिया था। रसूख के कारण दुकानदार उसकी झगड़े की आदत पर भी शांत रहते थे।
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
10 of 12
बीयर बार और बिल्डर के कारोबार से महामंडलेश्वर बने नोएडा निवासी सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद गिरी पर लोगों के भी करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। बालाजी बिल्डर्स के नाम से क्रासिंग्स रिपब्लिक में फास्टर हाइट्स सोसायटी बनाने वाले ‘बिल्डर बाबा’ के विरोध में मंगलवार को रेजीडेंट्स जीडीए पहुंचे। जीडीए सचिव को ज्ञापन सौंपा।
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
11 of 12
रेजीडेंट्स का आरोप है कि बिल्डर बाबा उर्फ सच्चिदानंद गिरी ने बाला जी हाईटेक कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. बिल्डर्स के नाम से 180 फ्लैट बनाए हैं। रेजीडेंट्स से फ्लैट की पूरी कीमत लेने के बावजूद रजिस्ट्री मात्र 10 लोगों की ही कराई गई है। बिजली कनेक्शन के नाम पर प्रत्येक फ्लैट से एक-एक लाख रुपये वसूले गए, लेकिन दो साल बाद भी बिजली नहीं दी गई है। कनेक्शनों का एक करोड़ 80 लाख रुपया कारपोरेशन में जमा नहीं कराया गया है।
PHOTOS: ये है वो बाबा जिसने ठग बिल्डर को बनाया महामंडलेश्वर
12 of 12
रेजीडेंट्स को पार्किंग, बाउंड्री वाल, स्ट्रीट लाइट, फायर सेफ्टी, सिक्योरिटी, मेंटेनेंस, पार्क, क्लब और स्वीमिंग पूल के दावों को पूरा नहीं किया गया है। रेजीडेंट्स का कहना है कि बिल्डर के बाबा बन जाने से अब समस्याओं के दूर होने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। आरोप है कि बाबा बने बिल्डर ने जीडीए से बिना एनओसी के ही 180 फ्लैट बनाकर तैयार कर दिए। अब इनको डर सता रहा है कि बाबा रुपये ठगकर गायब न हो जाए।