गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के साईं उपवन के साईं मंदिर में सोमवार को हुई प्रेमी युगल की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक युवती के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। जो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है, आरोपी शादीशुदा है। प्यार को ठुकराने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के शादीशुदा एएसआई ने साईं मंदिर में सरकारी पिस्टल से पिथौरागढ़ निवासी प्रेमी अन्नू चौहान और उकी प्रेमिका की हत्या की थी।
विज्ञापन
2 of 5
love couple murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, युवती ने एएसआई से दूरी बना ली थी। दोनों करीब 10 साल से संपर्क में थे। युवती का दूरी बनाना एएसआई को नागवार गुजरा। पुलिस ने एएसआई और उसके एक साथी पिंटू शर्मा को गिरफ्तार किया है। उससे सरकारी पिस्टल, तीन कारतूस व कार बरामद की है।
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एएसआई दिनेश कुमार निवासी आर्य नगर पिलखुवा ने प्रेमी युगल की हत्या की थी। युवती आरोपी के साले की साली थी। रिश्तेदारी के कारण आना-जाना था। दोनों में प्रेम प्रसंग था। हत्या से दो दिन पहले युवती ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया था।
विज्ञापन
3 of 5
love couple murder
- फोटो : अमर उजाला
वह दूसरे युवक से शादी करना चाहती थी और उससे शादी करना चाहती थी। शादी की बात तय हो चुकी थी। दिनेश इस बात से नाराज था। वह उससे संबंध बनाए रखना चाहता था। युवती ने उससे मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था। 25 मार्च को एएसआई की ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस में सीमापुरी सर्किल जिला नार्थ ईस्ट दिल्ली में थी। रविवार रात आठ से सोमवार सुबह आठ बजे तक ड्यूटी थी, लेकिन दिनेश ने उस दिन ड्यूटी छोड़ दी। वह युवती से मिलना चाहता था। उसे पता था कि युवती सुबह साढ़े सात बजे स्कूल की एक शॉप पर नौकरी करने के लिए जाती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दिनेश अपने मित्र पिंटू शर्मा निवासी न्यू मॉर्डन शाहदरा दिल्ली के साथ कार से युवती के घर के सामने पहुंच गया। देखा कि युवती एक युवक की स्कूटी पर बैठकर जा रही है। उसने युवती का पीछा किया। युवती प्रेमी के साथ साईं मंदिर पहुंची।
4 of 5
love couple murder
- फोटो : अमर उजाला
पूजा करने के बाद वह मंदिर से बाहर निकल रही थी, इसी दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया और अपने साथ चलने के लिए कहा। युवती ने इसका विरोध किया। इससे नाराज दिनेश ने सरकारी पिस्टल से युवती को गोली मार दी। युवती के प्रेमी ने विरोध किया तो उसे भी गोली मार दी। तीन गोली युवती और चार गोली युवक को मारी। इसके बाद आरोपी कुछ दूर तक तो पैदल चला। उसके बाद अपने दोस्त की कार में बैठकर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में ही गोली बरसाकर हत्या की थी। कोई पहचाने न इसके लिए आरोपी ने वर्दी के ऊपर जैकेट पहन रखी थी। वह जानता था कि वर्दी में हत्या करेगा तो आसानी से पकड़ा जाएगा। रिश्तेदार भी आसानी से पहचान लेंगे। बावजूद इसके मौके पर मिले 9 एमएम के खाली खोखे और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताए गए हुलिए से पुलिस का काम आसान हो गया था।