फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, प्यार को ठुकराने पर एएसआई ने की थी हत्या

Sun, 31 Mar 2019 06:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
love couple murder - फोटो : अमर उजाला
प्यार को ठुकराने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के शादीशुदा एएसआई ने साईं मंदिर में सरकारी पिस्टल से पिथौरागढ़ निवासी प्रेमी अन्नू चौहान और उकी प्रेमिका की हत्या की थी। युवती ने एएसआई से दूरी बना ली थी। दोनों करीब 10 साल से संपर्क में थे। युवती का दूरी बनाना एएसआई को नागवार गुजरा। पुलिस ने एएसआई और उसके एक साथी पिंटू शर्मा को गिरफ्तार किया है। उससे सरकारी पिस्टल, तीन कारतूस व कार बरामद की है। ‘अमर उजाला’ ने 28 मार्च के अंक में आरोपी का युवती के नजदीकी होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

2 of 10
मंदिर परिसर में पड़े प्रेमी जोड़े के शव - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के साईं उपवन के साईं मंदिर में सोमवार को प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पांच दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एएसआई दिनेश कुमार निवासी आर्य नगर पिलखुवा ने प्रेमी युगल की हत्या की थी। युवती आरोपी के साले की साली थी। रिश्तेदारी के कारण आना-जाना था। दोनों में प्रेम प्रसंग था। हत्या से दो दिन पहले युवती ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया था। 
विज्ञापन

3 of 10
love couple murder - फोटो : अमर उजाला
वह दूसरे युवक से शादी करना चाहती थी और उससे शादी करना चाहती थी। शादी की बात तय हो चुकी थी। दिनेश इस बात से नाराज था। वह उससे संबंध बनाए रखना चाहता था। युवती ने उससे मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था। 25 मार्च को एएसआई की ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस में सीमापुरी सर्किल जिला नार्थ ईस्ट दिल्ली में थी। रविवार रात आठ से सोमवार सुबह आठ बजे तक ड्यूटी थी, लेकिन दिनेश ने उस दिन ड्यूटी छोड़ दी। 

4 of 10
love couple murder - फोटो : अमर उजाला
वह युवती से मिलना चाहता था। उसे पता था कि युवती सुबह साढ़े सात बजे स्कूल की एक शॉप पर नौकरी करने के लिए जाती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दिनेश अपने मित्र पिंटू शर्मा निवासी न्यू मॉर्डन शाहदरा दिल्ली के साथ कार से युवती के घर के सामने पहुंच गया। देखा कि युवती एक युवक की स्कूटी पर बैठकर जा रही है। उसने युवती का पीछा किया। युवती प्रेमी के साथ साईं मंदिर पहुंची। 
विज्ञापन

5 of 10
love couple murder - फोटो : अमर उजाला
पूजा करने के बाद वह मंदिर से बाहर निकल रही थी, इसी दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया और अपने साथ चलने के लिए कहा। युवती ने इसका विरोध किया। इससे नाराज दिनेश ने सरकारी पिस्टल से युवती को गोली मार दी। युवती के प्रेमी ने विरोध किया तो उसे भी गोली मार दी। तीन गोली युवती और चार गोली युवक को मारी। इसके बाद आरोपी कुछ दूर तक तो पैदल चला। उसके बाद अपने दोस्त की कार में बैठकर फरार हो गया। 
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में की हत्या

6 of 10
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में ही गोली बरसाकर हत्या की थी। कोई पहचाने न इसके लिए आरोपी ने वर्दी के ऊपर जैकेट पहन रखी थी। वह जानता था कि वर्दी में हत्या करेगा तो आसानी से पकड़ा जाएगा। रिश्तेदार भी आसानी से पहचान लेंगे। बावजूद इसके मौके पर मिले 9 एमएम के खाली खोखे और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताए गए हुलिए से पुलिस का काम आसान हो गया था।
विज्ञापन

युवती और उसके परिवार ने ले रखे हैं पैसे

7 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि युवती और उसके परिवार के लोगों ने 10 से 12 लाख रुपये उधार ले रखे थे। युवती दूसरी जगह शादी कर रही थी। उसके परिवार के लोग उधार रुपये भी नहीं दे रहे थे। बताया कि युवती के पिता ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे।
 

थाने में आरोपी के परिजनों ने छुए पैर

8 of 10
love couple murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी की पहचान के लिए मृतका के परिजनों को बुलाया। जो भी आया उसने थाने में आते ही आरोपी के पैर छूकर सम्मान दिया, लेकिन तब तक उन्हें यह नहीं पता था कि असली हत्यारोपी वही है। 

परिजनों ने आरोपी को किया था फोन

9 of 10
love couple murder - फोटो : अमर उजाला
युवती और उसके प्रेमी की हत्या के बाद पंचनामा के समय युवती के परिजनों ने आरोपी दिनेश को फोन करके बुलाया, लेकिन वह ड्यूटी का हवाला देकर पहुंचा नहीं। उसने बताया कि वह वहां जाता तो लोग पहचान लेते।
विज्ञापन

चार बच्चों का पिता है आरोपी

10 of 10
love couple murder - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी चार बच्चों को पिता है। उसका परिवार पिलखुवा में रहता है। बच्चे वहीं रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। वह दिल्ली से बीच-बीच में ड्यूटी करके घर आता-जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें