हवस, रंगीनियां, बेशर्मी, चोरी, रेप और शोषण वो शब्द हैं जिनसे किसी साधू-संत-बाबा-संन्यासी का दूर-दूर तक लेना देना नहीं होना चाहिए, लेकिन बीते कुछ समय से ऐसे नामी बाबाओं का भंडाफोड़ हो रहा है जो हवस और अय्याशियों में इस कदर डूबे कि उनकी करतूतें देख विश्वास की डोर टूट सी गई है। इन्हीं में से एक आसाराम का बेटा नारायण साईं है जिसे आज सूरत सेशन्स कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। नारायण साईं और उसके पिता आसाराम अकेले ऐसे बाबाओं की फेहरिस्त में शामिल नहीं हैं बल्कि 10 अन्य बाबा भी इस लिस्ट में शुमार हैं। जानिए कौन हैं वो ढोंगी बाबा और उनकी करतूतें...
विज्ञापन
2 of 11
नारायण साई (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
नारायण साईं- उल्लेखनीय है कि जिस मामले में नारायण साईं को उम्रकैद हुई है वह करीब ग्यारह साल पुराना है। सूरत की रहने वाली दो बहनों ने उसके और उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। एक बहन ने साईं पर 2002 और 2005 के बीच सूरत के आश्रम में रहने पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की बड़ी बहन ने अहमदाबाद में 1997 और 2006 में आश्रम में रहने के दौरान आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। दोनों बहनों ने साईं और आसाराम के खिलाफ कथित शोषण की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने साईं के चार साथियों को भी गिरफ्तार किया था। नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट अब तक 53 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसमें कई अहम गवाह भी हैं। इन गवाहों ने नारायण साईं को लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपियों की मदद की थी, लेकिन बाद में वो गवाह बन गए। नारायण पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन
3 of 11
आसाराम
आसाराम- नाबालिग से रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आसाराम बापू फिलहाल राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं। एक जमाने में आसाराम के अंध भक्तों की भरमार थी। आसाराम पर अपने आश्रम में बच्चियों से यौन शोषण और कई महिलाओं के साथ रेप के आरोप हैं। इसके अलावा उनपर तंत्र मंत्र और बलि देने के नाम पर बच्चों की हत्या, नाबालिग लड़कियों से रेप और जमीन हड़पने के आरोप भी हैं। आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी रेप के आरोप लग चुके हैं।
4 of 11
राम रहीम
राम रहीम- अब बात उस बाबा की जिसकी काली करतूतों से दुनिया वाकिफ है। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है। भक्तों के सामने अपनी अलग छवि रख पर्दे के पीछे अपराधों को अंजाम देने वाले रामरहीम पर भक्तों को नपुंसक बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा उनपर पत्रकार की हत्या करने का भी मामला दर्ज है। भारत में ऐसे ढोगी बाबाओं से लोगों को बचाने के लिए पुलिस और कई समाजसेवी संस्थाए काम कर रही है। लेकिन जरुरत है तो लोगों को आंखें खुली रख सच-फरेब में फर्क समझने की।
विज्ञापन
5 of 11
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
दाती महाराज- शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर भी उनकी एक 25 वर्षीय शिष्या ने आरोप लगाया था कि बाबा और उनके अन्य सहयोगियों ने दिल्ली और राजस्थान के पाली स्थित आश्रम में बलात्कार किया वो भी एक नहीं कई बार। जांच हुई तो दाती महाराज के दोनों आश्रमों में कई गड़बड़ियां पाई गईं। हालांकि इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस दाती महाराज को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
6 of 11
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र देव दीक्षित- दिल्ली के रोहिणी के विजयविहार इलाके में अध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर आश्रम चलाने वाले इस ढोंगी बाबा ने खुद का कलयुग का कृष्ण घोषित कर रखा था। इस वहशी बाबा ने 16000 महिलाओं के साथ संबंध बनाने का लक्ष्य रखा, लेकिन इसी की एक अनुयायी महिला को जब अपनी 4 बेटियों के साथ बाबा की घिनौनी करतूत का पता चला। तो उसने भी वहशी बाबा की पोल खोलने की ठान ली। वीरेंद्र देव पर अब तक अलग-अलग थानों में रेप समेत 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
7 of 11
bheemanand
- फोटो : अमर उजाला
भीमानंद- चित्रकूट के चमरौहा गांव के रहने वाले भीमानंद महाराज पर भी सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। 1997 में दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार हुए भीमानंद ने जेल से छूटने के बाद खुद को साईं बाबा का अवतार घोषित कर दिया था। बाबा बनने के बाद 12 साल के अंदर स्वामी भीमानंद महाराज ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है।
8 of 11
महंत सुंदर दास
- फोटो : अमर उजाला
महंत सुंदर दास- ऐसे ही घिनौने बाबाओं की लिस्ट में एक नाम तब सामने आया जब जोधपुर के हाई प्रोफाइल बाबा महंत सुंदर दास महाराज पर उन्हीं की एक पूर्व साध्वी ने बलात्कार का आरोप लगाया। लड़की का कहना था कि बाबा अपने कमरे में किसी न किसी बहाने से बुलाता और फिर वो करता जो बताया नहीं जा सकता। आरोप लगाने वाली शिष्या की शिकायत पर दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में बाबा के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया।
9 of 11
बाबा सच्चिदानंद
बाबा सच्चिदानंद- राजधानी दिल्ली ही नहीं उत्तरप्रदेश में भी बाबाओं का सत्संग के नाम पर यौन शोषण का खेल चला। जिसका साल 2017 के अंत से पहले ही अंत हो गया। ये खुलासा था यूपी के बस्ती के बलात्कारी बाबा का। बाबा सच्चिदानंद का खुलासा तब हुआ जब बाबा के आश्रम की चार शिष्या वहां से भागने में कायमाब रहीं। चार साध्वियों के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
10 of 11
फलाहारी महाराज
बाबा कौशलेंद्र उर्फ फलाहारी बाबा- धर्म के इस ठेकेदार यानी बाबा कौशलेंद्र उर्फ फलाहारी बाबा पर भी शिष्या से रेप का आरोप लगा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली युवती इसे अपना गुरु मानती थी। जिसे फलाहारी बाबा ने पहले प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर धोखे से खिलाया। फिर उसका रेप किया। सुबह होने पर युवती ने हिम्मत दिखाई और सुबह पुलिस के पास जाकर बाबा के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया।
बाबा नब्बे भगत- दक्षिण दिल्ली में पिछले दस साल से आश्रम चला रहे एक ढोंगी बाबा को दिल्ली पुलिस ने बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बाबा पर आरोप है कि उसने एक बीमार बच्ची को आशीर्वाद देने के बाबा अपनी गोद में बैठाया और उसे गलत तरीके से छूता रहा। यही नहीं जब पीड़िता की मां ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली जिसकी वजह से पीड़िता की मां को अपने परिवार को लेकर हरियाणा जाना पड़ा।