फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नाबालिगों के अकल्पनीय अपराध जिससे दहला पूरा देश, एक-दो नहीं पूरी चार हैं ऐसी घटनाएं

Tue, 30 Apr 2019 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के फतेहपुरबेरी में जब से साढ़े आठ साल के बच्चे द्वारा डेढ़ साल के बच्चे को पानी में डूबोकर मारने की बात सामने आई है, तब से यह खबर सुर्खियों में है। इस घटना ने उन तमाम वारदातों की याद ताजा कर दी है जिन्होंने कभी न कभी पूरे देश में सनसनी मचाई थी। फतेहपुरबेरी की यह वारदात भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए की गई। दिल्ली पुलिस के वार्षिक अपराध आंकड़ों में भी यह बात है कि 2018 में राजधानी में सबसे अधिक 38 फीसदी लोगों को किसी न किसी रंजिश की वजह से जान गंवानी पड़ी। नाबालिगों द्वारा हर साल किए जाने वाले अपराधों की संख्या भी दिल्ली में बढ़ती जा रही है। हमारी इस खास स्टोरी में पढ़ें ऐसे ही कुछ अपराध जो नाबालिगों ने दिए अंजाम और जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, कुछ मामले तो विदेशी मीडिया में भी उछले...

2 of 5
pradyuman murder case
प्रिंस हत्याकांड- 8 सितंबर 2017 को 7 साल के मासूम की स्कूल में की गई निर्मम हत्या साल की ऐसी बड़ी घटना बन कर उभरी जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। गुरुग्राम के एक इंटरनेशनल स्कूल के क्लास 2 में पढ़ने वाले सात साल के प्रिंस की जिस तरह गला रेतकर हत्या की गई और फिर उसमें पहले बस के कंडक्टर और फिर स्कूल के 11वीं के छात्र का नाम सामने आया उससे पूरा देश सकते में आ गया। यह केस हरियाणा पुलिस की लापरवाही से आरुषि हत्याकांड का रुख अख्तियार कर सकता था, हालांकि प्रिंस के परिवार के लगातार दबाव बनाने से यह केस सीबीआई को सौंपा गया जिससे न्याय की उम्मीद बंधी है। हालांकि अभी भी इस केस में कोई फैसला नहीं आया है।

3 of 5
Gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
गौर सिटी में मां-बेटी की हत्या- 2017 में ही ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में हुई मां-बेटी की हत्या की घटना भी बड़ी और दहला देने वाली घटनाओं में से एक है। इस मामले में 11वीं के छात्र ने अपनी मां का सिर्फ इसलिए कत्ल कर दिया क्योंकि वह उसे पढ़ाई के लिए काफी डांटती और मारती रहती थी। हत्या वाले दिन भी मां ने उसे मारा पीटा था। वहीं डर की वजह से उसने बहन को भी मार दिया था। इसके बाद वह घर से भाग गया और फिर बनारस में बरामद किया गया। इस वक्त वह बाल सुधार गृह में कैद है।

4 of 5
चार साल की बच्ची का रेप क्लासमेट द्वारा- द्वारका साउथ इलाके के एक पब्लिक स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले चार साल के छात्र के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला 2017 दर्ज किया गया। छात्र पर अपनी चार साल की सहपाठी के यौन शोषण का आरोप लगा। इस घटना ने आम लोगों के साथ ही मनोवैज्ञानिकों को भी हिला कर रख दिया। उनके लिए चार साल के बच्चे द्वारा रेप करने की घटना कल्पना से भी परे है। इस मामले में आरोपी बच्चे ने अपनी क्लासमेट के प्राइवेट पार्ट में शार्प पेंसिल घुसाकर यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद पीड़िता ने वो स्कूल भी छोड़ दिया और अब भी वह उस सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाई है।
विज्ञापन

5 of 5
निर्भया केस - फोटो : file
निर्भया गैंगरेप कांडः 16 दिसंबर 2012 में दक्षिण दिल्ली की सडकों पर चलती बस में निर्भया के साथ हुई दरिंदगी से पूरा देश दहल उठा था। इस मामले में भी नाबालिग आरोपी पर सबसे ज्यादा क्रूरता करने का आरोप लगा था। निर्भया के माता-पिता आज भी अपनी बेटी को इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहे हैं वहीं इस केस का नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह से अपनी सजा पूरी कर कहीं एकाकीपन में जिंदगी गुजार रहा है। 

इन सभी घटनाओं के सामने आने पर यह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए थे व लोग यह भी सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर हमारे समाज में नाबालिगों में इतनी हिंसक प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें