फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी के पिता ने थामा तिरंगा: अब्दुल का आतंकपरस्तों को संदेश- बारामुला मकबूल शेरवानी की धरती, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
tiranga rally in baramulla - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में बुधवार को एक आतंकी के पिता ने हाथ में तिरंगा लेकर दुनिया को संदेश दे दिया कि जम्मू-कश्मीर अब बदल चुका है। यहां आतंकवाद और अलगाववाद के लिए कोई जगह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उन सफेदपोशों को भी बिना कुछ कहे अमन का संदेश दे दिया, जो कश्मीर घाटी को बारूद के ढेर पर बैठाने की साजिशें रचते हैं या पर्दे के पीछे शामिल रहते हैं।

बारामुला को कश्मीरी घाटी में वरमूल के नाम से भी जाना जाता है। बारामुला झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है। श्रीनगर और अनंतनाग के बाद यह कश्मीर घाटी का सबसे बड़ा शहर है। बारामुला वही सरजमीं है जिसने देश को मकबूल शेरवानी जैसा वीर सपूत दिया। बारामुला मकबूल शेरवानी की जन्मस्थली है। मकबूल शेरवानी वही वीर सपूत थे जिन्होंने पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाई थी। 1947 में उन्होंने बारामुला में पाकिस्तानी सेना समर्थित कबाइलियों को चार दिन तक उलझाए रखा था ताकि भारतीय सेना वहां पहुंच सके।
विज्ञापन

2 of 5
tiranga rally in baramulla - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों का मकबूल शेरवानी और उनके साथियों ने डटकर सामना किया था। इसी दौरान उन्होंने शहादत दी थी। शेरवानी को बारामुला के रक्षक के तौर पर भी जाना जाता है। अब बात करते हैं एक आतंकी के पिता की जिन्होंने आतंकपरस्तों को ये बता दिया कि बारामुला मकबूल शेरवानी जैसे देशप्रेमियों की धरती है।
विज्ञापन

3 of 5
tiranga rally in baramulla - फोटो : अमर उजाला
मौका था देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव का। पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं, रैलियां और सभाओं का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में बारामुला में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हिलाल अहमद शेख के पिता ने अब्दुल हामिद शेख ने स्कूली बच्चों संग तिरंगा रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को घर-घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

4 of 5
tiranga rally in baramulla - फोटो : अमर उजाला
यह तिरंगा यात्रा बारामुला के गांव शिरदकवार से निकाली गई। इसका नेतृत्व अब्दुल हामिद शेख ने किया। रैली में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें शामिल बच्चों और स्थानीय लोगों ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए और लोगों को तिरंगा लगाने व आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiranga rally in baramulla - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अब्दुल हामिद शेख जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं। उनका बेटा हिलाल अहमद शेख आतंकी था। जोकि बारामुला में सक्रिय था। हिलाल को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें