दिल्ली की गर्मी
- फोटो : पीटीआई
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में बीते माह सामान्य से अधिक करीब 230 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 210.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, अगस्त में भी सामान्य बारिश के आसार हैं। हालांकि, मानसूनी गर्त मध्य भारत में होने के कारण फिलहाल सप्ताह भर कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले सप्ताह से कुछ उम्मीद की जा सकती है।