फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू के विजयी छात्र नेताः किसी को बॉडी बिल्डिंग का शौक तो किसी को राजनीति का

Fri, 13 Sep 2019 07:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dusu election - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत का परचम लहराया है। एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमाते हुए अपना दबदबा कायम किया है। 

वहीं सचिव पद पर एनएसयू्आई के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। एबीवीपी के अक्षित दहिया ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की वहीं, प्रदीप तंवर उपाध्यक्ष, शिवांगी खरवाल संयुक्त सचिव और एनएसयूआई के आशीष लांबा सचिव चुने गए। आइए जानते हैं इन चारों की शैक्षिक योग्यता से लेकर इनके निजी जीवन के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षित दहिया, डीयू अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
अक्षित दहिया
अक्षित दहिया वर्तमान में फैकल्टी ऑफ लॉ प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से फिजिकल साइंस विषय में स्नातक किया है। इसके अलावा पूरे विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच अक्षित बॉडी बिल्डिंग के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।

इस बार डूसू चुनाव के अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की तरफ से खड़े अक्षित दहिया ने अपने प्रतिद्वंदियों को 19 हजार वोटों से हरा कर जीत हासिल की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदीप तंवर, डीयू उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप तंवर
एबीवीपी की ओर से उपाध्यक्ष पद पर बाजी मारने वाले प्रदीप तंवर पीजी डीएवी कॉलेज से स्नातक करने के बाद वर्तमान में देशबंधु कॉलेज से हिंदी में पारास्नातक कर रहे हैं। प्रदीप साल 2015 से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उनकी सेवा करते हुए सक्रीय राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं। डूसू चुनाव में प्रदीप ने 8,574 वोटों की बढ़त से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। 

4 of 5
शिवांगी खरवाल, डीयू संयुक्त सचिव - फोटो : अमर उजाला
शिवांगी खरवाल
एबीवीपी की ओर से संयुक्त सचिव पद की लड़ाई के लिए मैदान में उतरीं शिवांगी खरवाल बुद्धिस्ट स्टडीज की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। दिल्ली के विष्णु गार्डन के चांद नगर की रहने वाली शिवांगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। डूसू चुनाव में 17234 वोटों से जीत हासिल करने वाली शिवांगी ने अपने विरोधी एनएसयू्आई के उम्मीदवार अभिषेक को करीब तीन हजार वोटों से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशीष लांबा, डीयू सचिव - फोटो : अमर उजाला
आशीष लांबा
डूसू चुनाव में एनएयूआई को एकमात्र सीट पर जीत दिलाने वाले आशीष लांबा विश्वविद्यालय के छात्र संघ के सचिव के तौर पर चुने गए हैं। मूलत: राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले आशीष ने किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वो फैकल्टी ऑफ लॉ के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। 2,053 मतों के अंतर से डूसू छात्र संघ से शीर्ष पदों में से एक पर जीत हासिल करने वाले आशीष एनएयूआई के अकेले उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें