बच्चे की आवाज सुनकर मकान मालिक आए और उन्होंने घटनास्थल पर ही आरोपी को पकड़ लिया। सुबह चार बजे वारदात की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ, डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई शैलेंद्र के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक अभिनव अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसीपी उद्योग विहार बिरम सिंह के मुताबिक पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से यूपी इटावा के चकरनगर बंधा निवासी विक्रम सिंह (35) बीते 12 सालों से डूंडाहेड़ा गांव के तंवर मार्केट के पास अजीत के मकान पर अपनी पत्नी ज्योति (32), सात वर्षीय बेटे व भाई शैलेंद्र के साथ किराये पर रहते थे। वह एक नामी बीपीओ में बतौर वरिष्ठ सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।