फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव का कबूलनामा: पिता से था सबसे ज्यादा खफा, 20 बार गोदा चाकू, कई दिनों से रच रहा था परिवार की हत्या की साजिश

Wed, 23 Nov 2022 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कातिल केशव व पिता दिनेश - फोटो : अमर उजाला
केशव परिवार के सदस्यों की हत्या की साजिश कई दिनों से रच रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है। साजिश के तहत ही वह बड़ा वाला चाकू लेकर आया था। वह पिता दिनेश कुमार से सबसे ज्यादा गुस्से में रहता था। इसकी वजह ये थी कि उसकी दादी व मां तो उसे पैसे दे देती थी, लेकिन पिता पैसे नहीं देते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
पालम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पिता हमेशा पैसे देने का विरोध करते थे। यही वजह है कि उसने पिता पर चाकू से 18 से ज्यादा वार किए। माता-पिता की हत्या करने के बाद शवों को बाथरूम में डाल दिया था। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
केशव ने इन सभी को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में केशव ने बताया है कि उसने सबसे पहले दादी दीवानो देवी की हत्या की। पहले दादी का गला दबाया फिर चाकू से वार किए। इसके बाद मां की हत्या की। आरोपी ने मां दर्शना सैनी पर चाकू से 8 से 10 वार किए। इसके बाद पिता की हत्या की। पिता पर उसने करीब 20 बार चाकू से वार किया। इसके बाद उसने बहन उर्वशी की हत्या की। बहन पर उसने 8 से 10 बार वार किए। 

4 of 5
कातिल केशव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि केशव स्मैक पीता था। वह नशे के लिए आए दिन पैसे मांगता था। इस कारण परिवार में हर रोज झगड़ा होता था। इससे केशव तंग आ गया था। पैसे नहीं मिलने पर वह नशा नहीं कर पाता था और आए दिन आगबबूला हो जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि वह परिवार के सदस्यों के साथ पहले भी मारपीट कर चुका है। पालम थाने में लॉकअप नहीं है। इस कारण आरोपी को दिल्ली कैंट थाने के लॉकअप में रखा गया है। पालम थाने की एक टीम दिल्ली कैंट के थाने में आरोपी से देर रात पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें