बाहरी जिला पुलिस ने बुधवार को सुल्तानपुरी कांड के पांचों आरोपियों की कार का निरीक्षण किया। इस दौरान रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी मौजूद थी। बाहरी जिला डीसीपी हरेंद्र सिंह ने निरीक्षण खुद किया। वह खुद कार के नीचे लेटे और देखा कि कार में युवती अंजलि कहां फंसी थी। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार के नीचे उठाए गए और व अन्य सैंपल बुधवार को एफएसएल में जमा दिए।