फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 मई से 50 मिनट में पहुंचेंगे बॉटेनिकल से गुरुग्राम, शुरू होगी कालकाजी-जनकपुरी वेस्ट मेट्रो लाइन

Tue, 22 May 2018 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
magenta line metro - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर (मेजेंटा लाइन-8) का दूसरा फेज कालकाजी से वेस्ट जनकपुरी तक 28 मई को खुलने वाला है। इस दिन आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेहरू इंक्लेव मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और उसके बाद हौजखास पहुंचेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
magenta line
हालांकि, आम लोग 29 मई को सुबह छह बजे से इस रूट पर सफर कर पाएंगे। इसके खुलने से नोएडा से गुरुग्राम और गुरुग्राम से नोएडा जाने वाले यात्रियों सीधा लाभ मिलेगा। सिर्फ 50 मिनट में बॉटेनिकल से गुरुग्राम तक की दूरी तय की जा सकेगी। बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर की लंबाई 38.2 किमी है। फेज-1 बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मेट्रो स्टेशन तक पहले ही शुरू हो चुका है। कॉरिडोर के दूसरे फेज की लंबाई 25.6 किमी है। इसमें से 23 किमी की लाइन भूमिगत है।
विज्ञापन

3 of 7
magenta line metro
कालकाजी से जनकपुरी वेस्ट के बीच 16 मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें नेहरू इंक्लेव, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पंचशील पार्क, हौजखास, आईआईटी, आरके पुरम, मुनिरका, वसंत विहार, शंकर विहार, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, सदर बाजार दिल्ली छावनी, पालम, दशरथपुरी, डाबड़ी मोड़ और जनकपुरी वेस्ट शामिल हैं। इनमें से सदर बाजार और शंकर विहार दो स्टेशन ऊपरी होंगे।

4 of 7
magenta metro - फोटो : अमर उजाला
मजेंटा लाइन पर होंगे दो इंटरचेंज 38 किमी के बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर में दो इंटरचेंज होंगे। पहला इंटरचेंज कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर होगा। यहां पर वायलेट लाइन के लिए कश्मीरी गेट और एस्कॉर्ट मुजेसर के लिए मेट्रो बदल सकेंगे। दूसरा इंटरचेंज हौजखास मेट्रो स्टेशन पर होगा। यहां से मेट्रो यात्री यलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के लिए मेट्रो बदल सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
magenta line - फोटो : लाल सिंह
दिल्ली डॉमेस्टिक आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान इस कॉरिडोर के दूसरे फेज के खुलने से दिल्ली के डॉमेस्टिक आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। अब तक मेट्रो यात्रियों को आईजीआई एयपोर्ट पहुंचने के लिए एयरपोर्ट लाइन का प्रयोग करना पड़ता था। इसके बाद अन्य यातायात साधनों का प्रयोग करना पड़ता था।  इस लाइन के खुलने से दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई बढ़कर 278 किलोमीटर हो जाएगी। साथ ही दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों की संख्या भी बढ़कर 202 हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
magenta line
हौजखास मेट्रो स्टेशन होगा इंटरचेंज का हब मजेंटा लाइन पर हौजखास मेट्रो स्टेशन पर हुडा सिटी सेंटर और नोएडा के यात्रियों के लिए सबसे बड़ा इंटरचेंज हब होगा। अब तक नोएडा से हुडा सिटी सेंटर जाने वाले यात्रियों को पहले ब्लू लाइन से राजीव चौक पहुंचना पड़ता था।  अब बिना राजीव चौक पहुंचे ही कम समय में हौजखास पहुंचकर हुडा सिटी के लिए येलो लाईन पर मेट्रो चेंज कर सकेंगे। इससे यात्रियों के राजीव चौक पहुंचने वाले और राजीव चौक से हौज खास पहुंचने में लगने वाले समय की बचत होगी। अब तक नोएडा के यात्रियों को ब्लू लाइन से होते हुए यलो लाइन लेकर हुडा सिटी पहुंचने के लिए 34 मेट्रों स्टेशनों से गुजरना पड़ता था। जबकि अब नोएडा के यात्री मजेंटा लाइन पर हौजखास मेट्रो स्टेशन से इंटरचेंज करके महज 25 स्टेशनों से होते हुडा सिटी सेंटर पहुंच सकेंगे। हौजखास मेट्रो स्टेशन 15 अंडरग्राउंड 29 मीटर गहरा है, जोकि करीब पांच मंजिल की गहराई के बराबर है। अब तक चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन सबसे ज्यादा गहराई वाला स्टेशन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
magenta metro - फोटो : लाल सिंह
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर कम होगी भीड़ मजेंटा लाइन के शुरू होने से नोएडा से हुडा सिटी सेंटर जाने वाले लोगों की भीड़ राजीव चौक से कम हो जाएगी। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक पीक आवर्स में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर होने वाली अधिक भीड़ से होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें