फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर पास करते ही मिलेगी इस बड़ी कंपनी में जॉब, पूरी करनी होगी ये शर्त

Mon, 12 Jun 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
job - फोटो : सोशल मीड‌िया
अब आपको किसी बड़ी आईटी कंपनी में नौकरी पाने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आपको 12वीं पास करते ही नौकरी मिल जाएगी। आगे पढ़ें क्या करना होगा इसके लिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
job - फोटो : हफ‌िंगटन पोस्ट
गाजियाबाद प्रशासन इंटर पास मेधावियों के लिए एचसीएल कंपनी के साथ मिलकर जॉब के ऑफर उपलब्ध कराएगा। यूपी बोर्ड इंटर में 70 प्रतिशत और आईएससी एवं सीबीएसई में 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले मेधावियों को एचसीएल कंपनी में प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
job - फोटो : सोशल मीड‌िया
जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विकास भवन में सीडीओ ने एचसीएल के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। बैठक में तय किया गया कि मेधावी विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार कर किया जाएगा।

4 of 6
job shimla
परीक्षा में पास विद्यार्थियों को कंपनी एक वर्ष का प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओं को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद कंपनी सभी मेधावियों को कंपनी में प्लेसमेंट देगी और शुरुआती पैकेज 2 लाख 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष होगा।
विज्ञापन

5 of 6
जॉब्स - फोटो : NWZ
सीडीओ रमेश रंजन ने कहा कि कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों पर  2.30 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह पैसा विद्यार्थी पर लोन के तौर पर रखा जाएगा जो नौकरी लग जाने के बाद किश्तों में वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
job
सीडीओ ने बताया कि एचसीएल कंपनी द्वारा 13 व 16 जून को आईसीए बी-2 द्वितीय तल स्टेट बैंक के ऊपर राजनगर गाजियाबाद में जॉब फेयर लगाया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि रोजगार मेला में छात्र-छात्राओं को  इंटर की मार्कशीट और आधार कार्ड के  साथ ही पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा। बैठक में डीआरडीए पीडी शशिकांत त्रिपाठी व जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें