दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के एक नामी कैफे में डिनर करने आए युवक लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में फंसने के बाद पीड़ितों ने कैफे के स्टॉफ को अलार्म बजाकर सूचित किया, लेकिन वह लिफ्ट खोलने में कामयाब नहीं हो पाए। करीब पांच घंटे बाद फायर टेंडरों ने लिफ्ट को ऊपर से काटकर सभी आठों दोस्तों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
connaught place delhi
पीड़ित युवकों की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाने में वेयर हाउस कैफे प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की मानें तो लिफ्ट में फंसे ज्यादातर युवक इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
connaught place delhi
पुलिस के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता प्रभाव गुप्ता (29) ने बताया कि वह परिवार के साथ मुनिरका इलाके में रहता है। वह पेशे से सेल्स इंजीनियर है। प्रभाव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह अपने सात दोस्त विक्रम (26), अंकित (25), धु्रव (26), गौरव (27), मोहित (26), पवन (26) और सौरभ (25) कनॉट प्लेस स्थित वेयर हाउस कैफे, डी-ब्लॉक में डिनर के लिए आए थे।
4 of 6
connaught place delhi
देर रात करीब 12.50 बजे सभी दोस्त खाना खाकर कैफे से निकलने लगे। इसी दौरान वह पहली मंजिल से नीचे आने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। लिफ्ट पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर के बीच में झटके के साथ रुक गई। इसी दौरान सभी युवकों ने लिफ्ट को खुद खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुली।
विज्ञापन
5 of 6
connaught place delhi
एक दोस्त ने इमरजेंसी अलार्म बजा दिया। फौरन टेक्नीकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। लेकिन वह भी लिफ्ट का दरवाजा नहीं खोल पाए। इधर परेशान होकर युवकों ने रात 2.15 बजे पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
बाद में लिफ्ट को छत की ओर से काटने का फैसला किया गया। किसी तरह लिफ्ट की छत काटकर सुबह पांच बजे सभी आठों युवकों को सुरक्षित बाहर निकला गया। प्रभाव की शिकायत पर पुलिस ने कैफे प्रबंधन के खिलाफ लिफ्ट का रख रखाव न रखने पर लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।