शरजील इमाम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग ने पूछताछ में बताया है कि वह कासगंज में 26 जनवरी, 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन की मौत से बहुत आहत था। इसके अलावा, कुछ दिन पहले शरजील इमाम ने असम को देश से अलग करने की बात कही थी। इधर, शाहीन बाग में डेढ़ माह से ज्यादा समय से चल रहे प्रदर्शन से काफी लोगों को परेशानी हो रही है। इन बातों से वह गुस्साया हुआ था। अपने एक दोस्त से उसने एक दिन पहले ही दस हजार रुपये में तमंचा लिया था। वह लंबे समय से अपनी पॉकेट मनी जमा कर रहा था। उसी से उसने तमंचा खरीदा था। वह सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय था और इस पर आने वाली खबरों से प्रभावित था।