फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : तो इस वजह से पुलिस ने जबरन कबूल करवाया था अशोक से गुनाह

Fri, 24 Nov 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 12
ryan school - फोटो : पवन कुमार सेठी
प्रद्युम्न हत्याकांड में जेल से जमानत पर रिहा हुए अशोक ने गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाए हैं। अशोक का कहना है कि पुलिस ने जुर्म कबूल करने के लिए विभिन्न यातनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 12
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
जिस चाकू को गुरुग्राम पुलिस द्वारा अशोक की निशानदेही पर बरामद कराए जाने का दावा था, अशोक का कहना है कि उस चाकू के संदर्भ में उसे कुछ पता ही नहीं है।
विज्ञापन

3 of 12
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
मीडिया में जुर्म कबूलने का बयान देने के लिए पुलिस ने मजबूर किया था। अशोक का आरोप है कि यदि उसने मीडिया में यह जुर्म न कबूल किया, तो उसे इससे भी अधिक पीटा जाएगा।

4 of 12
ryan school - फोटो : पवन कुमार सेठी
बुधवार को भोंडसी स्थित मॉडर्न जेल से अशोक के रिहा होने के बाद से सोहना के गांव घामडौज स्थित उसके घर पर मीडिया का जमावड़ा है। बुधवार रात से ही अशोक की तबीयत खराब हो गई। बावजूद इसके अशोक ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

5 of 12
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
अशोक ने बताया कि पुलिस ने मामले में वाहवाही लूटने के लिए कहानी गढ़ी है। जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त वह मौके पर नहीं था। उसे जब माली ने आवाज लगाई तो वह वापस गया। उसे मैडम ने बुलवाया था।
विज्ञापन

6 of 12
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
मैडम ने उसे कहा था कि बच्चे को चोट लगी है उसे उठाकर गाड़ी में रखवाओ ताकि उसे अस्पताल ले जाया जा सके। इस पर उसने खून से लथपथ बच्चे को उठाकर गाड़ी में रखा।
विज्ञापन

7 of 12
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
इससे उसके कपड़ों पर खून लग गया। जब पुलिस आई तो मैडम ने बच्चे को गाड़ी में रखने की बात पुलिस को बताई। इस पर पुलिस ने उसके कपड़ों को देखकर उसे ही मामले में आरोपी मान लिया। पुलिस अपने साथ ले गई। उसकी जमकर पिटाई की गई।

8 of 12
ryan school - फोटो : अमर उजाला
अशोक का आरोप है कि उसे उलटा टांगकर मारने के साथ-साथ उसे मुर्गा बनाकर भी पीटा गया। नशे के इंजेक्शन भी दिए गए। बावजूद इसके उसने सच्चाई बताई। इससे भी पुलिस का मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे करंट भी लगाया।

9 of 12
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
उसके बदन पर इंजेक्शन लगाए जाने व करंट के निशान अभी कुछ ही दिन पहले मिटे हैं। पुलिस वारदात में प्रयोग किया गया चाकू उसकी निशानदेही पर बरामद करना बता रही है, लेकिन चाकू पुलिस ने कहां से बरामद किया और कब किया, इसके बारे में उसे जानकारी ही नहीं है।

10 of 12
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
उसने बताया कि पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर से वह इतना टूट गया कि मार से बचने के लिए उसने पुलिस की हां में हां मिलानी शुरू कर दी। पुलिस ने उसे यह भी धमकी दी थी कि यदि उसने पुलिस के मुताबिक बयान न दिया तो उसकी इससे भी ज्यादा पिटाई की जाएगी।

11 of 12
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि उससे सीबीआई ने भी पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी तरह की यातनाएं नहीं दी। क्राइम सीन भी रीक्रिएट करवाया गया। जो भी सीबीआई ने पूछा, उसका पूरा जवाब दिया।
विज्ञापन

12 of 12
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
​न्यायपालिका पर भरोसा किया तभी आज अपने परिवार के बीच में हूं। गुरुग्राम पुलिस के हाथ जांच रहती, तो शायद मुझे फांसी पर ही लटकना पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें