भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में बस कंडक्टर अशोक की जमानत पर पिंटो परिवार की नजर है। सोमवार को पिंटो परिवार के अधिवक्ता भी गुरुग्राम अदालत में मौजूद रहे और पूरे मामले में अपनी नजरें गढ़ाए रहे। यहां प्रत्येक गतिविधि पर अधिवक्ता ने नजर रखी।
विज्ञापन
2 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
सोमवार को गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर की जमानत याचिका पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई पर नजर रखने के लिए पिंटो परिवार द्वारा नियुक्त किए गए अधिवक्ता भी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
उन्होंने सीबीआई द्वारा अदालत में पेश किए गए दस्तावेज को तो देखा ही साथ ही साथ मामले से जुड़े अन्य अधिवक्ताओं से भी इसकी बारीकी से जानकारी ली। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट में पिंटो परिवार की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।
4 of 6
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मंगलवार को सीबीआई द्वारा स्टेटस रिपोर्ट या केस डायरी पेश की जानी है। अशोक को जमानत मिलती है अथवा नहीं इसका असर पिंटो परिवार की जमानत पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
ऐसे में पिंटो परिवार द्वारा मामले की पल-पल की खबर अपने अधिवक्ता के माध्यम से ली जा रही है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई द्वारा सोमवार को गुरुग्राम की अदालत में की गई बहस के बाद मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने की तैयारी की जा रही है।
मंगलवार को भले ही पिंटो परिवार जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में होगा, लेकिन उनकी नजरें यहां अशोक की जमानत पर आने वाले फैसले पर भी टिकी रहेंगी।