फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से टकराया तेज रफ्तार जुगाड़ ठेला, 25 फीट नीचे गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Mon, 20 Nov 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्लाईओवर से गिरे दो युवक, मौत
जुगाड़ ठेले से सामान ले जा रहे थे, गीता कॉलोनी की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
 
विज्ञापन
1 of 8
accident - फोटो : अमर उजाला
गीता कॉलोनी इलाके में रविवार शाम जुगाड़ ठेले (सामान ढोने वाला इंजन लगा रिक्शा) पर बैठे दो युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। करीब 25 फुट नीचे सड़क पर गिरने से दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

2 of 8
accident - फोटो : अमर उजाला
घायलों को नजदीकी स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त मोंटू (20) और शमशाद (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
accident - फोटो : अमर उजाला
रफ्तार अधिक होने से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ठेला फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराते ही दोनों युवक सामान समेत नीचे गिर गए। गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

4 of 8
accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मोंटू और शमशाद परिवार के साथ सफेदा झुग्गी, गांधी नगर में रहते थे। मोंटू के परिवार में पिता व भाई हैं, जबकि शमशाद के परिवार में पत्नी व दो बच्चे। दोनों ही गांधी नगर में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

5 of 8
accident - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को दोनों जुगाड़ ठेले से जींस बनाने का सामान लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जुगाड़ ठेले को राजू नामक युवक चला रहा था।
विज्ञापन

6 of 8
accident - फोटो : अमर उजाला
दोनों सामान अनलोडिंग के लिए राजू के साथ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ठेला की रफ्तार काफी तेज था। पुलिस ने जुगाड़ ठेला कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस राजू से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
accident - फोटो : अमर उजाला
यूटर्न बना घातक
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस कारण पुश्ता रोड पर दोनों तरह वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने जब तक दोनों युवकों को अस्पताल नहीं पहुंचाया, तब तक भीड़ जमा रही। (फोटो मेंः मोंटू)
विज्ञापन

8 of 8
accident
एक अधिकारी ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। फ्लाईओवर पर एकदम बेहद शॉर्ट यूटर्न है। ऐसे में रफ्तार अधिक होने के कारण लोग वाहनों से अपना नियंत्रण खो देते हैं। (फोटो मेंः शमशाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें