बच्चे के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी के अनुसार सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट आरके झांगीर ने रविवार रात 12.30 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि सीबीआई भवन के पास निर्माणाधीन सीआरपीएफ की हैडक्वाटर बिल्डिंग परिसर में दो युवकों ने एक बच्चे की गर्दन काट दी है। दोनों युवकों को पकड़ लिया गया है। सूचना के बाद लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीव मंडल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे धर्मेंद्र की गर्दन काफी कटी हुई थी और सिर पर चाकू के चार-पांच वार के निशान थे। आरोपियों की झुग्गी से काफी खून बह रहा था। झुग्गी से आरोपियों के खून से सने कपड़े और चाकू बरामद कर लिए गए। बच्चे के पिता गांव गिरधरपुर, फैसलापुर, बरेली यूपी निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर लोधी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया।