दिल्ली में मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक घटना सामने आया है। बृहस्पतिवार सुबह रोहिणी निवासी प्लाई कारोबारी की पत्नी ने अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रात में मृतकों की पहचान हुई। जांच में पता चला कि महिला घर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गई थी। सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वहीं महिला के पिता ने अपने दामाद और उसके परिजनों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर 1 निवासी दीपा जैन और उसकी दो बेटियों के रूप में हुई है। दीपा अपने पति अंतरिक्ष जैन, छह और चार साल की दो बेटियों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
2 of 6
कारोबारी की पत्नी और दो बेटियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अंतरिक्ष का कापसहेड़ा इलाके में प्लाईवुड का कारोबार है। बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे दीपा अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर छोड़कर निकल गई। अंतरिक्ष को घर से दीपा का सुसाइड नोट मिला। जिसमें दीपा ने अपनी दोनों बेटियों के साथ खुदकुशी करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
3 of 6
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
अंतरिक्ष ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी और बेटियों के फोटो के साथ दिल्ली पुलिस को ट्वीट किया और उनकी तलाश करने की मांग की। पुलिस के निर्देश पर अंतरिक्ष ने घटना की जानकारी विजय विहार थाने में दी।
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उधर सुबह 11 बजे सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन थाना पुलिस को मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास हिसार नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक महिला और दो बच्चियों के साथ छलांग लगाने की जानकारी मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर लिया। उनके पास से कोई कागजात नहीं मिले, जिससे उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
रात नौ बजे महिला की पहचान दीपा और उनकी बेटियों के रूप में हुई। पुलिस ने घर से सुसाइड नोट बरामद कर दिया। दीपा मूलत: जयपुर राजस्थान की रहने वाली थी। पुलिस ने दीपा के पिता शिव कुमार अग्रवाल को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को शिव कुमार अग्रवाल सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद अपनी बेटी और नातिनों के शवों की पहचान की।
उन्होंने बताया कि दीपा की शादी साल 2015 में अंतरिक्ष से हुई थी। शादी के सात साल पूरा होने के एक दिन बाकी होने की वजह से मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। एसडीएम को दिए बयान में दीपा के पिता ने अंतरिक्ष और उसके परिवार वालों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शुक्रवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।