फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पहले युवती के साथ पी कोल्डड्रिंक फिर अचानक कर दिए चाकू से दर्जनों वार, खुद को भी किया घायल

Sat, 23 Jun 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
1 of 8
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के मशहूर जगत फार्म से ऐसी खबर सामने आयी है जिसे सुनकर हर कोई दहशत में है। शहर के मुख्य बाजार जगत फार्म में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक सिरफिरे ने युवती की चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया। आरोपी को लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो उसने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया। दोनों को पुलिस ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती की मौत हो गई। 

2 of 8
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
युवती की मां और बहन का आरोप है कि युवक उससे छेड़छाड़ करता था और कई दिन से उसका पीछा कर शादी का दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों व पुलिस से भी की जा चुकी थी।

3 of 8
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार सिंह के अनुसार, दादरी, न्यादरगंज निवासी व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू जगत फार्म स्थित ग्रोसरी स्टोर में ढाई माह से एक कंपनी के लिए काम कर रही थी। 

4 of 8
attack on woman - फोटो : जेपी शर्मा
परिजनों का आरोप है कि गौतमपुरी, दादरी निवासी कुलदीप कई माह से उसका पीछा करके शादी के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी उससे छेड़छाड़ भी करता था। शुक्रवार को भी वह पीछा करता हुआ जगत फार्म पहुंच गया और यहां खुशबू के स्टोर के पास उसका सीढ़ियों पर इंतजार करने लगा। 

5 of 8
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे खुशबू शौचालय के लिए सीढ़ियों की तरफ गई तो युवक ने उससे कुछ बात की। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन

6 of 8
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लोगों के रोकने पर आरोपी ने उन्हें चाकू दिखाकर डराने की कोशिश भी की, लेकिन खुद को घिरा देखकर आरोपी ने स्वयं पर भी चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शिकायत के आधार पर आरोपी कुलदीप पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

7 of 8
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
खुशबू के घायल होने की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची उसकी बहन का कहना है कि आरोपी कुलदीप पहले भी उसे परेशान करता रहा है। इसकी शिकायत कुलदीप के परिवार और पुलिस को भी की थी। 
विज्ञापन

8 of 8
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
हालांकि उन्हें पता नहीं था कि वह इस हद तक पहुंच जाएगा। खुशबू के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next
AU ऐप में पढ़ें