फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बीच राह महिला पर डाला गया तेजाब, घरवालों पर ही लगा दिया ये आरोप

Sat, 23 Jun 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
demo
बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक महिला के चेहरे पर शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब डाल दिया गया। झुलसी हुई हालत में 28 साल की पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने अपने जेठ, जेठानी और जेठानी के भाई पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
acid attack - फोटो : अमर उजाला
वहीं शुरूआती जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों परिवार के बीच कलह के चलते दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। पीड़िता की जेठानी ने उसके पति के खिलाफ पहले ही छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

3 of 4
acid attack - फोटो : अमर उजाला
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया  कि पूजा (28)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। शुक्रवार रात को वह किसी काम से बाहर निकली, इसी दौरान उसके जेठ, जेठानी व उसके भाई ने पूजा के चेहरे, छाती व शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन

4 of 4
एसिड अटैक
पूजा दर्द से छटपटाने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों का कहना है कि तेजाब बेहद हल्की क्षमता का था, जिसकी वजह से पूजा के चेहरे व अन्य हिस्से झुलस गए। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस पीड़ित व आरोपी परिवारों के पूर्व में हुए झगड़े के बारे में बता रही है। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला का बयान लेकर मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें