guard murder
- फोटो : lal singh
पोस्टमार्टम में आशुतोष को एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोली पीठ की तरफ से मारी गई थी, जो गले के पास से आरपार हो गई। पुलिस ने नेपाल में रह रहे आशुतोष के परिवार को सूचना दे दी है। तब तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। ग्रेटर कैलाश-दो दिल्ली निवासी फैक्ट्री मालिक राजीव शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी में यूरोप के नामी ब्रांड के 49 फीसदी शेयर हैं। उनकी फैक्ट्री में केवल यूरोप की कंपनी के लिए ही महिलाओं के कपड़े बनते हैं।