फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के डिजाइनर सूट पर नया खुलासा, पता चला कहां से आया था पीएम के सूट का पैसा

Mon, 15 Jan 2018 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डिजाइनर सूट में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका एक सूट विवाद में आया था। बंद गले के सूट में नरेंद्र मोदी का नाम सुनहरे रंग के धागे से लिखा था। इस सूट की कीमत को लेकर काफी विवाद हुआ था और कांग्रेस ने इसकी आलोचना करते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार को 'सूट-बूट की सरकार' तक कह दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
pm modi
अब इस सूट के बारे में एक नया मामला सामने आया है। इस सूट की हकीकत को जानने की उत्सुकता लोगों में भी थी और कुछ दिन बाद एक आरटीआई एक्टिविस्ट रोहित सभरवाल ने एक आरटीआई दायर करते ‌हुए यह जानना चाहा कि 1998 से लेकर अबतक देश के प्रधानमंत्रियों के कपड़े पर कितना खर्च किया गया है। आरटीआई में जिस दौर की जानकारी मांगी गई थी उस दौरान अटल ‌बिहारी वाजपेई और मनमोहन सिंह पीएम के पद पर कार्य कर चुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
pm modi
इस आरटीआई के जवाब में पीएमओ ने स्पष्ट किया है यह याचिका व्यक्तिगत है और इसे सरकार की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता। पीएमओ ने अपने जवाब में कहा है कि प्रधानमंत्री अपने कपड़ों पर खर्च की गई राशि का भुगतान खुद करते हैं। पीएम के निजी कपड़ों पर खर्च की गई राश‌ि का भुगतान भारत की सरकार नहीं करती। यहां तक क‌ि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और मनमोहन सिंह भी अपने कपड़ों पर खर्च की गई राशि का भुगतान खुद ही करते थे।

4 of 6
pm modi
इस जानकारी के सार्वजनिक होने के बाद बीजेपी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा क‌ि अब इन्हें समझ जाना चाहिए कि वह बेकार में हंगामा खड़ा करते हैं और इससे हमारे प्रधानमंत्री की छवि खराब होती है। इन सब चीजों से देश की छवि को भी नुकसान पहुंचता है। 
विज्ञापन

5 of 6
PM Modi
बीजेपी नेता जीवन गुप्ता ने कहा क‌ि यदि देश का प्रधानमंत्री अच्छे कपड़े पहनता है तो इससे देश की छवि पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि पीएम ने सिर्फ एक बार डिजाइनर सूट पहना है, जिसके बाद सूट को नीलाम कर दिया गया और इससे मिले पैसे स्वछ भारत अभियान में खर्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pm modi
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान यह सूट चर्चा में आया था। इस सूट को खरीदने वाले गुजरात के व्यपारी लालजीभाई पटेल थे और उन्होंने इस सूट को 4 करोड़ 31 लाख 31 हजार 311 रुपये में खरीदा था। 20 फरवरी को इस सूट की बोली लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें